App

पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: केन्या, बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं रेस्क्यू... पुलिस ने 2 मैनेजरों को दबोचा

Patna Sex Racket: पटना में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दो होटलों में छापेमारी कर केन्या, बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं का रेस्क्यू किया. साथ ही, पुलिस ने 2 मैनेजरों को गिरफ्तार किया है.

पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:  केन्या, बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3 महिलाएं रेस्क्यू... पुलिस ने 2 मैनेजरों को दबोचा
Image Credit: पटना में देह व्यापार का खुलासा (जी मीडिया)

पटना के दानापुर में पुलिस ने दो होटलों में चल रहे कथित देह-व्यापार का खुलासा किया है. दानापुर स्थित सगुना मोड़ और गोला रोड स्थित होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर एक विदेशी महिला समेत तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है. कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना मिली कि दोनों होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इस सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने दोनों जगहों पर छापेमारी की.

होटल में चल रहा था देह व्यापार का खेल
दानापुर के सगुना मोड़ स्थित होटल ड्रीम विला से केन्या की बताई जा रही एक विदेशी महिला का रेस्क्यू किया गया, जबकि पुलिस ने दानापुर के गोला रोड स्थित होटल मगध सम्राट से दो अन्य महिलाओं को बचाया. इनमें से एक महिला छत्तीसगढ़ की और दूसरी बंगाल की बताई जा रही है.

केन्या की महिला का रेस्क्यू
पूरे मामले में दानापुर ए एसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को होटलों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर कथित तौर पर देह-व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी. सत्यापन के बाद दानापुर पुलिस और तकनीकी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान ड्रीम विला होटल से केन्या की महिला को रेस्क्यू किया गया है.

मगध सम्राट होटल से दो लड़कियों का रेस्क्यू
उन्होंने बताया कि दानापुर के गोला रोड पर स्थित मगध सम्राट होटल से दो लड़कियों का रेस्क्यू किया गया.  एक लड़की बंगाल की है और दूसरी छत्तीसगढ़ की.  होटल का रजिस्टर, मोबाइल फोन, पासपोर्ट की फोटोकॉपी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए और होटल के दोनों मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दानापुर थाना कांड संख्या 1130/26 में मामला दर्ज किया गया है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कथित रैकेट कितने समय से चल रहा था, इसमें कौन-कौन शामिल था और पटना में ये महिलाएं इस नेटवर्क के संपर्क में कैसे आईं.

रिपोर्ट: इश्तेयाक खान

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो