भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बिहार में नवरात्र की धूम: लखीसराय के त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में भक्तों की भीड़, तो गया में पेंसिल-चूड़ी से बनीं मां दुर्गा की प्रतिमा खींच रही ध्यान

बिहार में नवरात्र की धूम: लखीसराय के त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में भक्तों की भीड़, तो गया में पेंसिल-चूड़ी से बनीं मां दुर्गा की प्रतिमा खींच रही ध्यान

Navratri 2026: बिहार में नवरात्रि का उत्साह जोरों पर है. लखीसराय के त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं गया में पेंसिल और चूड़ियों से बनी देवी दुर्गा की प्रतिमा लोगों का ध्यान खींच रही है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 12, 2026, 09:47 AM IST|Updated: Oct 12, 2026, 10:00 AM IST
joinshare
बिहार में नवरात्र की धूम: लखीसराय के त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में भक्तों की भीड़, तो गया में पेंसिल-चूड़ी से बनीं मां दुर्गा की प्रतिमा खींच रही ध्यान
Image Credit: बिहार में नवरात्र की धूम (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    2

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    3

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    4

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    5

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के इलाकों से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है. शारदीय नवरात्र को लेकर मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है.

    श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं. नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. आस्था के इस महापर्व पर बड़हिया का मां जगदंबा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

    गया में मां दुर्गा की अनोखी प्रतीमा
    वहीं, गया में मां दुर्गा की एक अनोखी प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस प्रतिमा की खासियत यह है कि इसे बनाने में पारंपरिक सामग्रियों से हटकर पेंसिल, चूड़ी और रस्सी का इस्तेमाल किया गया है. कलाकार की अनोखी सोच और कारीगरी ने इस प्रतिमा को खास बना दिया है. 

    मिली जानकारी के अनुसार, गया में इस तरह की प्रतिमा पहली बार तैयार की गई है. नवरात्र के मौके पर यह अनोखी कलाकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इस अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है. यह कलाकृति न सिर्फ धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि कलाकार के हुनर, मेहनत और कल्पनाशीलता को भी सामने लाती है.

    यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 2 IPS समेत 33 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    सीतामढ़ी में शास्त्र और शस्त्र का वितरण
    सीतामढ़ी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बीजेपी के पूर्व नगर विधायक मिथलेश कुमार और राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिले के दुर्गा पूजा पंडालों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया जा रहा है. शास्त्र में रामायण और शस्त्र के रूप में त्रिशूल और गदा का वितरण किया जा रहा है. 

    बता दें कि माता सीता की जन्म स्थली सीतामढ़ी में पिछले कई वर्षों से शारदीय नवरात्र के अवसर पर सभी पूजा पंडालों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया जाता आ रहा है. इस बार भी सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए BJP के नेता और RSS के सदस्यों द्वारा वितरण कार्य किया जा रहा है. वितरण किए जाने का मुख्य उद्देश्य धर्म सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाना और युवाओं में धर्म के प्रति आस्था बढ़ाना है.

    लखीसराय से राज किशोर, गया से जय प्रकाश कुमार और सीतामढ़ी से त्रिपुरारी शरण की रिपोर्ट

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Durga Puja 2026