)
बिहार में गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईपीएस, चार एएसपी और 27 एसडीपीओ समेत कुल 33 अधिकारियों का तबादला किया है. इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस प्रक्रिया के तहत, कई सब-डिविजन में SDPO के तौर पर नए अधिकारियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा, साइबर क्राइम, विजिलेंस, STF, प्रोहिबिशन और B-SAP विंग में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को फुलवारी का एसडीपीओ-1 और आशीष राज को मसौढ़ी का एसडीपीओ-2 बनाया गया है.
वहीं, कार्तिकेयन एके को मुजफ्फरपुर टाउन के SDPO-II से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है.
संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, अजय कुमार सिंह को एसटीएफ और सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध में तैनात किया गया है. भास्कर रंजन को डुमरांव (बक्सर) का एएसपी बनाया गया है.
इसके अलावा, सुमित शेखर को सदर छपरा का एसडीपीओ-1, दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर का एसडीपीओ-2 और प्रांजल को सिवान सदर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है.
मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई (कटिहार), संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया-2 और रवि कुमार को जगदीशपुर का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है.
नवीन कुमार, मनीष चंद्र चौधरी और मो. फैसल चांद को साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
ज्योति कुमारी और मनीषा बेबी को विशेष निगरानी इकाई में तैनात किया गया है.
कृष्णा कुमार को सिवान में डीएसपी ट्रैफिक, संजय कुमार सिन्हा को औरंगाबाद में डीएसपी मुख्यालय-दो, आशुतोष कुमार को रेल डीएसपी कटिहार और रजनीश कुमार को अररिया में डीएसपी (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना है. बता दें कि इससे पहले भी 7 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था.