App

CM सम्राट के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट: पटना साइबर थाने में FIR दर्ज, यूजर की तलाश शुरू

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. यह कमेंट एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था. पुलिस ने वीडियो और उससे जुड़े अकाउंट के आधार पर मामला दर्ज किया है.

CM सम्राट के खिलाफ इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट: पटना साइबर थाने में FIR दर्ज, यूजर की तलाश शुरू
Image Credit: सीएम सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

पटना साइबर थाने में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. यह पूरा मामला इंस्टाग्राम पर संचालित एक अकाउंट से जुड़े वीडियो का है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को 6 अक्टूबर को आवेदन मिला था, जिसके आधार पर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री के लिए बेहद अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल
शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए उस वीडियो में मुख्यमंत्री के लिए बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है. शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि इस प्रकार की भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट से आम जनता पर प्रभाव पड़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप राज्य की लोक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है. 

BNS की धारा के तहत मामला दर्ज
इसे ध्यान में रखते हुए, आवेदन में संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालक और उस वीडियो में बोल रहे व्यक्ति दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत सख्त प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया था.

मामले की जांच में जुटी पटना पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल पटना पुलिस इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत वीडियो की सत्यता और उसकी प्रमाणिकता की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वीडियो को किसने बनाया था और इसके सोशल मीडिया पर प्रसार में और किसने साथ दिया था. 

पहचान होने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
साइबर सेल की तकनीकी टीम अकाउंट के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल की पड़ताल में जुटी हुई है ताकि इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More