App

बेगूसराय में एक और कांड: अकेले में बात कर रहे थे युवक-युवती, गांव वालों ने देखा और करा दी शादी

बेगूसराय में एक और कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गांव वाले एक लड़का और लड़की की जबरदस्ती शादी करा रहे हैं, इसलिए कि वो दोनों आपस में बात कर रहे थे.

बेगूसराय में एक और कांड: अकेले में बात कर रहे थे युवक-युवती, गांव वालों ने देखा और करा दी शादी
Image Credit: बेगूसराय प्रेमी युगल की जबरन शादी (जी मीडिया)

बेगूसराय जिले से एक बार फिर अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां प्रेमी युगल की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक और युवती को घेरे हुए हैं और युवक से जबरन युवती की मांग में सिंदूर डलवाया जा रहा है. आइए जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला-

भीड़ ने दबाव बनाकर करा दी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर कुतलूपुर गांव की बताई जा रही है. वायरल वीडियो को लेकर इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक और युवती किसी जगह पर अकेले में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया. बस फिर क्या था, गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद, बिना किसी कानूनी या सामाजिक सहमति के भीड़ ने दबाव बनाकर दोनों की शादी करवा दी. वायरल हो रहे वीडियो में लोगों की भारी भीड़ भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है.

चर्चा का विषय बना ये पूरा मामला
हालांकि, यह वायरल वीडियो कब का है और इसके पीछे की सच्चाई क्या है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.  जी मीडिया वायरल वीडियो की सत्यता और वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है. 

बिहार में 'पकड़ौआ विवाह' का चलन
इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने आया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. बता दें कि बिहार में 'पकड़ौआ विवाह' का चलन है. कई जिलों से अकसर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. 

रिपोर्ट: जितेन्द्र चौधरी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More