हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6 मई को होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2233914

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6 मई को होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6 मई को सातवां दीक्षांत समारोह होने जा रहा है. इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी. इस दौरान वह 30 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल प्रदान करेंगी. 

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 6 मई को होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत

विपन कुमार/धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली से शिमला आ रही हैं. ऐसे में उनके दौरे को लेकर शिमला शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई यानी आज से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति यहां अपने आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट में रुकेंगी. 5 मई यानी कल सोमवार को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी. 

इसके बाद 6 मई को वह जिला कांगड़ा दौरे पर रहेंगी और शाम को शिमला वापस आएंगी. 7 मई को राष्ट्रपति संकट मोचन मंदिर और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, इसके बाद शाम को मालरोड पर भ्रमण करेंगी. इसके बाद वह ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगी.  सांस्कृतिक संध्या के बाद राज भवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 मई को सुबह शिमला से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें- Bilaspur के कोठीपुरा में मिले नर कंकाल का IGMC शिमला में किया जा रहा पोस्टमार्टम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 मई को कांगड़ा दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. उनके दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि 6 मई को होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जा रही हैं. इसके साथ ही बताया कि दीक्षांत समारोह में 709 उपाधियां प्रदान की जाएंगी. महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 30 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं.

11 स्टूडेंटस को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 7 छात्राएं व 4 छात्र शामिल हैं. 6 स्टूडेंट्स को एमफिल की उपाधि दी जाएंगी. वर्ष 2019-22 यूजी और वर्ष 2020-22 पीजी के बीच स्नातक और स्नातकोत्तर के 602 स्टूडेंट्स को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. 9 स्टूडेंट्स को एडवांस डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 7 छात्र और 2 छात्राएं शामिल होंगी. 34 स्टूडेंट्स जिनमें 11 छात्राएं और 23 छात्र शामिल हैं. पीजी डिप्लोमा और 17 स्टूडेंट्स, जिनमें 8 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं जिन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे. बता दें, बता दें, इससे पहले वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और वर्ष 2022 तत्कालीन राष्ट्रपति राम नान कोविंद ने शिरकत की थी.

WATCH LIVE TV

Trending news