भारत में अनेक राजाओं ने शासन कर अपने साम्राज्य का विस्तार किया.

मगर क्या आप जानते हैं कि इंडिया के इतिहास में सबसे बड़ा साम्राज्य किस राजा का था?

ऐसा कहा जाता है कि चंद्रगुप्त मौर्य को प्राचीन भारत में सबसे बड़े मौर्य साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है.

चंद्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य की सहायता से मौर्य वंश की स्थापना की थी.

चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य और उनकी सेना को राजा धनानंद से मगध की गद्दी संभालने के लिए प्रोत्साहित किया था.

चंद्रगुप्त ने अपनी राजधानी पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना) में स्थापित की, जिसकी प्रांतीय राजधानियां तक्षशिला और उज्जैन थीं.

भारत के महान सम्राटों में से एक अशोक ने चंद्रगुप्त के साम्राज्य का विस्तार किया.

इसमें वर्तमान तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों को छोड़कर संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप शामिल था.

राजा अशोक के निधन के बाद मौर्य वंश खत्म हो गया.

VIEW ALL

Read Next Story