)
Israel Politics: इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को हुए चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पोडियम पर बोल रहे थे कि तभी नीचे बैठे उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. पूरे हॉल में दोनों को जोर-जोर से बात करते हुए देखा गया, जिसके बाद नेतन्याहू ने अपना भाषण रोक दिया और उन्हें देखने लगे.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 27 अक्टूबर को हुए चुनावों के बाद इजरायली संसद के शुरुआती सेशन में सांसदों को संबोधित किया. हालांकि,उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू और पूर्व प्रधानमंत्री और बेयाहद पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट के बीच हुई तीखी बहस के चलते उनका भाषण रुक गया.
नेतन्याहू मंगलवार ( 10 नवंबर 2026) को 26वीं नेसेट (इजराइली संसद) नवनिर्वाचित सदस्यों के सामने भाषण दे रहे थे कि तभी बीयाचाद पार्टी के चीफ नफ्ताली बेनेट ने उनसे अक्टूबर की घटना की जांच की मांग की. नेतन्याहू इस घटना को लेकर विदेशी हस्तक्षेप की जांच की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर बेनेट ने कहा,' प्रधानमंत्री जी, 7 अक्टूबर की घटना की जांच का क्या हुआ? उस पर बात कीजिए.'
WATCH: Sara Netanyahu gets into a HEATED shouting match with Naftali Bennett while her husband is speaking in parliament. Bennett interrupted Netanyahu's speech, demanding answers about his advisers' alleged Qatar ties and the October 7 investigation. Sara wasn't having it. She started shouting back at Bennett from her seat. Netanyahu was calling for NATIONAL UNITY. His wife and his political rival were arguing right in front of him. Not exactly the unity he had in mind. Writer: Oliver https://t.co/lDT1p6GKAs
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) November 10, 2026
बेनेट ने नेतन्याहू के सलाहकारों और कतर से जुड़े आरोपों को लेकर भी पीएम को चुनौती दी. उन्होंने सवाल किया,' वे सलाहकार जिन्हें युद्ध के समय कतर से वेतन मिलता था उनका क्या? क्या यह आपको मंजूर है, आप कतर को दुश्मन क्यों घोषित नहीं करते?'
नेतान्याहू की पत्नी सारा नेतान्याहू भी गैलरी में बैठकर सदन की कार्यवाही देख रही थीं. उन्होंने अपने पति के भाषण में लगातार हो रही टोका-टाकी से परेशान होकर बेनेट की ओर चिल्लाते हुए कहा,' भाइयों के गठबंधन का क्या?' बता दें कि सारा की ओर से यह बेनेट और यायर लापिड के बीच हुए राजनीतिक समझौते की ओर एक राजनीतिक तंज था. इस गठबंधन के जरिए नेतन्याहू परिवार को दरकिनार कर दिया गया था. इस तीखी प्रतिक्रिया के चलते बेनेट और सारा के बीच संसद में तीखी बहस हुई. बेनेट ने भी सारा की तरफ चिल्लाकर जवाब दिया. उन्होंने पोडियम की ओर इशारा करते हुए 7 अक्टूबर की घटनाओं और प्रधानमंत्री के करीबी लोगों की जवाबदेही न होने को लेकर तीखे सवाल उठाए.
पार्लियामेंट हॉल में सारा नेतन्याहू और नफ्ताली बेनेट एक-दूसरे पर ऊंची आवाज में बोलते चले गए. जैसे-जैसे दोनों के बीच बहस जारी रही संसद में मौजूद लोगों का ध्यान भी उस तरफ गया. नेतन्याहू ने भी अपना भाषण रोक दिया और दोनों को देखने लगे. इजरायली प्रधानमंत्री कुछ देर तक अपनी पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री के बीच हुई बातचीत को देखते रहे. बहस के बची ओत्जमा येहुदित पार्टी के इतामार बेन गवीर ने सारा के बचाव में आकर बेनेट को फटाकारा. वहीं, लिकुड गुट के अध्यक्ष ओफिर काट्ज ने बेनेट पर निशाना साधते हुए उनके संभावित गठबंधन सहयोगियों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अपने तिबी और अब्बास के साथ मिलकर इसकी जांच करवाइए.
नेतन्याहू ने जोर देकर कहा,' हमें एक काम करना होगा. बाकी सब बातों को एक तरफ रखकर एक नेशनल यूनिटी गवर्मेंट बनानी होगी. केवल ऐसी सरकार ही इतने बड़े स्तर की चुनौतियों का सामना कर पाएगी. एक सीमित सरकार के लिए इनसे निपटना असंभव है.' इसके बाद उन्होंने अरब पार्टियों के साथ गठबंधन पर विचार करने वाले अपने विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंन कहा,' मैं अरबों की बात नहीं कर रहा हूं. अरब लोग लिकुड पार्टी को भी वोट देते हैं और अन्य सभी पार्टियों को भी. मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं, जिनकी विचारधारा ही इजरायल से नफरत करना और यहूदी राष्ट्र को नष्ट करना है. ऐसे लोग जो कहते हैं कि हमास तो बस एक धार्मिक संगठन है यानी कोई आतंकवादी संगठन बिल्कुल भी नहीं है.'
नेतन्याहू के भाषण के बाद याशार पार्टी के नेता गादी आइसेनकोट ने कहा कि नेतन्याहू का नफरत से भरा यह भाषण साबित करता है कि वे इस पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं. वहीं, अरब सांसदों ने उन्हें नस्लवादी ( Racist) बताते हुए कहा कि नेतन्याहू के बयानों ने उन्हें सत्ता से हटाने के लिए और अधिक दृढ़ बना दिया है. इसके बाद आइसेनकोट की याशार पार्टी ने लिकुड पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार ( 11 नवंबर 2026) को होने वाली बातचीत को भी रद्द कर दिया.
חברי הכנסת הערבים מרע"ם והמשותפת יוצאים מהמליאה לפני שירת התקווה. https://t.co/lgvjQ2vaYx
— שירית אביטן כהן Shirit Avitan Cohen (@Shiritc) November 10, 2026
इस बीच इजरायली संसद में सभी 120 सदस्यों के शपथ लेने के बाद इजरायल का राष्ट्रगान शुरू होते ही 19 अरब सांसदों ने सदन छोड़ दिया.उनके वापस लौटने पर अन्य सांसदों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई. हालांकि, रा'आम पार्टी के अध्यक्ष मंसूर अब्बास के राष्ट्रगान के समय अपनी जगह पर ही खड़े रहे.