रोहतास जिला के डेहरी में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और तमाम अधिकारियों ने सोन नदी के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज भी उपस्थित हुए. निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने डेहरी के सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट समेत कई अन्य प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया.
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है. रोहतास और मधेपुरा जिलों में डीएम और एसपी समेत तमाम वरीय अधिकारियों ने सोन नदी और जिले के अन्य प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही संबंधित विभागों को समय रहते सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं.
1/7
अधिकारियों ने सोन नदी के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया
रोहतास जिला के डेहरी में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और तमाम अधिकारियों ने सोन नदी के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज भी उपस्थित हुए. निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने डेहरी के सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट समेत कई अन्य प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया.
2/7
संबंधित विभागों को कई निर्देश दिए गए
उन्होंने घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जाएजा लिया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सोन नदी में पानी अधिक है, ऐसे में तमाम खतरनाक घाटों को चिह्नित किया गया है. साथ ही संबंधित विभागों को कई निर्देश दिए गए हैं. वहीं, समय रहते तमाम निर्देशों को पूर्ण करने के लिए कहा गया है.
3/7
घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था
इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही संबंधित विभागों को समय रहते सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं.
4/7
मधेपुरा डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
आगामी छठ महापर्व को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया.
5/7
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी को घाटों पर साफ-सफाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. घाटों पर स्वच्छता, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए.
6/7
छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती
वहीं, मौके पर मौजूद आपदा प्रबंधन के वरीय उप समाहर्ता को जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा.
7/7
सभी घाटों को बेहतर बनाया जाएगा
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान जिले के किसी भी घाट पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी. जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. सभी घाटों को बेहतर बनाया जाएगा और सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
रोहतास से अमरजीत यादव और मधेपुरा प्रशांत कुमार से रिपोर्ट