App

Exclusive: 'प्यार का मतलब ही खत्म हो गया...', Gen Z के रिश्तों पर कशिका कपूर का बड़ा बयान; बताया गाने की सफलता का असली मतलब

एक्ट्रेस कशिका कपूर और एक्टर नील नितिन मुकेश का गाना 'बेवफा से' काफी चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच एक्ट्रेस कशिका से 'ज़ी न्यूज' ने खास बातचीत की. उन्होंने जनरेशन के साथ बदलते प्यार के मतलब पर खुलकर बात की और इसी के साथ बताया कि आखिर किसी गाने की सफलता क्या होती है.

Exclusive: 'प्यार का मतलब ही खत्म हो गया...', Gen Z के रिश्तों पर कशिका कपूर का बड़ा बयान; बताया गाने की सफलता का असली मतलब
Image Credit: रिश्तों पर खुलकर बोलीं कशिका कपूर

अगर आप गाने सुनना पसंद करते हैं, तो आपने हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'बेवफा से' जरूर सुना होगा. इस गाने में कशिका कपूर और नील नितिन मुकेश नजर आए हैं. गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 'बेवफा से' गाने में दिखाया गया है कि कैसे किसी से चोट मिलने के बाद भी उससे जुड़ी यादें खत्म नहीं होती हैं. लेकिन आज के दौर में ये बात बिल्कुल अलग नजर आती है. आज की जनरेशन के बीच प्यार का मतलब बिल्कुल बदल चुका है. पहले के लोगों में प्यार का जो मतलब होता था, वही अब धीरे-धीरे बदलता जा रहा है. इस मुद्दे पर हमने एक्ट्रेस कशिका कपूर से भी बात की और उनकी राय पूछी.

कशिका कपूर खुद एक जेन जी हैं. उनका जन्म साल 2002 में हुआ है और वह मुंबई, महाराष्ट्र की रहने वाली हैं. करीब 16 साल की उम्र में हसीना ने इंडस्ट्री में कदम रखा और तब से लेकर अब तक कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं. ऐसे में ज़ी न्यूज से खास बातचीत के दौरान उन्होंने जेन जी के रिश्तों पर बात की और बताया कि कैसे अब प्यार का मतलब ही खत्म हो गया है और अब किसी में सब्र नहीं रहा. आइए नजर डालते हैं-

क्या है जेन जी के लिए प्यार का मतलब?

दरअसल, जब कशिका कपूर से पूछा गया कि 'आपके गाने 'बेवफा से' में बताया गया है कि किसी से चोट मिलने के बाद भी उससे जुड़ी यादें खत्म नहीं होती हैं. लेकिन क्या आपको लगता है कि आज की जनरेशन (जेन जी) रिश्तों में प्यार से ज्यादा कन्फ्यूजन का सामना कर रही है?' इस पर कशिका ने जवाब देते हुए बताया कि 'मैं बहुत ज्यादा ओल्ड स्कूल हूं. मतलब, अगर मैं किसी बात से हर्ट होती हूं, तो मुझे लगता है कि वह बात लंबे समय तक मेरे साथ रहती है, लेकिन वह आपको बहुत कुछ सिखा भी देती है. एक बार जब आप हर्ट होते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि यह ऐसी चीज है, जिसे आप दोबारा नहीं करेंगे.'

preview

उन्होंने आगे बताया कि, 'मैं खुद जेन जी हूं और कन्फ्यूजन बहुत ज्यादा हो गया है. हमारी जनरेशन में ओपन रिलेशनशिप काफी ज्यादा हो गए हैं. लोगों को प्यार का जो मतलब होता है, वही नहीं पता है. वो मतलब अब पूरा खत्म हो चुका है. लोगों को पता ही नहीं है कि प्यार क्या होता है. हमारी जनरेशन बहुत जल्दी बोर हो रही है और पेशेंस भी खत्म होता जा रहा है. लड़ने के लिए लोग तैयार रहते हैं. अब पेशेंस बिल्कुल खत्म हो चुका है. कोई झगड़ा हो गया तो चलो वॉकिंग आउट, ऐसे हो जाता है.'

क्या है आखिर किसी गाने की सफलता?

वहीं, जब कशिका कपूर से पूछा गया कि 'आजकल कई म्यूजिक वीडियो सिर्फ ट्रेंड और रील्स को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं. आपके लिए किसी गाने की सफलता क्या है? उसका वायरल होना या दर्शकों के दिल में उसकी कहानी का रह जाना?' इसका जवाब देते हुए कशिका ने बताया कि 'मेरे ख्याल से दर्शकों के दिल में कहानी रह जाना, क्योंकि जब हम आज भी पुराने गानों को सुनते हैं. एक गाना 'यादें' था, जिसमें ऋतिक रोशन और करीना कपूर थीं. वो इतना ब्यूटीफुल सॉन्ग है और आज तक मैं उसे सुनती हूं और मेरी पूरी फैमिली भी उसे सुनती है. भले ही मैं उस दौर की जेनरेशन का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जब गानों में ऐसी कोई कहानी होती है या ऐसी कोई धुन होती है, तो वह आपके साथ रह जाती है. वह सच में आपके दिल में बस जाती है. फिर चाहे आप उसका प्रमोशन करें या न करें, अगर गाने की कहानी अच्छी है, तो वह हमेशा आपके साथ रहने वाला है.'

preview

सोशल मीडिया से थोड़ी दूर रहती हैं हसीना

वहीं, कशिका कपूर से पूछा गया कि 'लोग आपको सोशल मीडिया पर देखते हैं, आपकी तस्वीरें देखते हैं, आपके काम को देखते हैं। लेकिन कशिका कपूर की ऐसी कौन-सी साइड है, जिससे आपके फैंस अभी तक अनजान हैं?' इस पर कशिका ने बताया कि 'मुझे लगता है कि मेरा एक ऐसा पहलू भी है, जो असल में बहुत कम लोग जानते हैं. सच कहूं तो मैं ऐसी इंसान हूं, जो अपने ही दायरे में रहना पसंद करती है. मैं बहुत स्पिरिचुअल हूं और काफी प्रार्थना करती हूं. अभी तो मैं सोशल मीडिया भी बहुत ज्यादा नहीं देखती.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More