App

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष एकजुट, झारखंड से भी रामलीला मैदान पहुंचे कई नेता

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA गठबंधन की महारैली होने जा रही है. सुबह से ही लोगों का जन सैलाब देखने को मिल रहा है. वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई अन्य नेता इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.

SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष एकजुट, झारखंड से भी रामलीला मैदान पहुंचे कई नेता
Image Credit: दिल्ली रामलीला मैदान INDIA गठबंधन रैली (ANI)

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (1 नवंबर, 2026) इंडिया गठबंधन की रैली पर झारखंड की भी निगाहें टिकी हुई हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद है. इसके अलावा, झारखंड कांग्रेस के विधायक, सांसद, बड़े नेता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक समूह भी दिल्ली में मौजूद है. SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने को लेकर विपक्ष एकजुट हुआ है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है.

'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा'

दिल्ली की रैली पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रामलीला मैदान में रैली नहीं, एक जन सैलाब उमड़ रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. ये रैली भारत की आत्मा है. ये मार्च संविधान की रक्षा के लिए मार्च है. ज्ञानेश कुमार को बचाने के पीछे जिन लोगों की साजिश है, उसका भी पर्दाफाश इस रैली के माध्यम से होगा.

'तानाशाही सरकार का खत्मा करेगा'

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने दिल्ली की रैली पर कहा- दिल्ली का जन सैलाब इनके तानाशाही सरकार का खत्मा करेगा. इनके गुरूर का खत्मा करेगा, इनके नाम अहंकार का खात्मा करेगा. एक व्यक्ति के पीछे पूरी सरकार लगी है कि कैसे इसे बचाया जाए. आज का जन सैलाब दिल्ली में 10 लाख से ऊपर लोग प्रवेश कर चुके हैं. केंद्र सरकार की जड़ें हिलाने के लिए ये सैलाब काफी रहेगा.

'जहां हारते हैं चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ते हैं'

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता पीएम मोदी के साथ है, इनके झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा. आने वाले पांच राज्य में पता चल जाएगा. 2029 तो क्या, आगे इनको मौका नहीं मिलने वाला. ये सभी लोग किस लिए इकट्ठा हुए हैं, सबको पता है. ये लोग रीजीम चेंज चाहते हैं. चुनाव आयोग मुद्दा होता तो झारखंड की सरकार में शामिल नहीं होते. जहां जीतते हैं, वहां चुप हो जाते हैं, जहां हारते हैं चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ते हैं. ये सिर्फ अपने लिए विरोध कर रहे हैं. सत्ता से बहुत दिनों तक कांग्रेस दूर नहीं रह पाती है, इसलिए बौखलाई हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More