App

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF नाका टीम पर हुई फायरिंग; 2 सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला देखने को मिला है. यहां सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई, जिसमें सैनिक घायल हो गए हैं. हमले को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF नाका टीम पर हुई फायरिंग; 2 सैनिक घायल

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 2 सैनिक घायल हैं. यह हमला CRPF की पैटरोलिंग के दौरान हुआ. सेना की नाका टीम पर फायरिंग हुई. हमले को लेकर सुरक्षाबलों ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है. 

कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 2 जवान घायल हो गए. यह घटना दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है. हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाया अभियान

हमले के बाद CRPF के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जबकि क्विक रिएक्शन टीमों (QRTs) को तुरंत मौके पर भेजा गया. 

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आतंकवादियों की पहचान करने और उनकी तलाश करने का काम जारी है. घायल जवानों में असम के राकेश दास, पश्चिम बंगाल के संतोष चंद्रू और मध्य प्रदेश के सोमवीर सिंह बताए जा रहे हैं. राकेश दास को पैर में गोली लगी है, संतोष चंद्रू को पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.      

छत्तीसगढ़ में भी IED विस्फोट में जवान घायल 


बीते महीने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भी अलार्मदेगु कैंप में बचे हुए विस्फोटकों को नष्ट करते समय एक IED विस्फोट में CRPF के 4 जवान घायल हुए थे. ये घायल जवान CRPF की 50वीं बटालियन की 'एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम' (ATT) का हिस्सा थे. इस टीम को कोंटा रेंज के अंतर्गत आने वाले पिडमेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुडा और अलार्मदेगु जैसे कैंप्स का निरीक्षण करने और वहां रखे खराब या बचे हुए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

नष्ट करते हुए फटा बम का टुकड़ा


टीम जब विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया में थी कि तभी अचानक एक विस्फोटक या बम का टुकड़ा फट गया, जिससे 4 जवान घायल हो गए. घायल जवानों की पहचान ASI एम के तिवारी, ASI अनीश खान, इंस्पेक्टर अमरनाथ मिश्रा और हेड कांस्टेबल कुलदीप राज के रूप में हुई है. उन्हें प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया गया और फिर आगे के इलाज के लिए कोंटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Khalid Hussain

Khalid Hussain

सैयद खालिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं, जिन्हें 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है. साल 2014 से 'ज़ी न्यूज़' में चीफ  स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.जी मीडिया से पहले हुसैन ने न्यूज़ 18 में नौ साल तक सीनियर कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी. हुसैन ने अपनी तालीम श्रीनगर के पब्लिक स्कूल और डीएवी हाई स्कूल से हासिल की. फिर ग्रेजुएशन तक का सफ़र एस.पी हायर सेकेंडरी स्कूल और अमर सिंह कॉलेज से पूरा किया. उसके बाद मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पूरी की. इसके अलावा हुसैन लेखक फ़िल्म/ वीडियो कैमरा का स्पेशल कोर्स एफटीआई पुणे से कर चुके हैं.  मुंबई और दिल्ली में कई साल काम करने के बाद 2004 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू किया. डीडी न्यूज़, डीडी कश्मीर, BAG फ़िल्म्स में फ्रीलांस काम किया. हुसैन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों को बेहतरीन तरीके से कवर कर रहे हैं. लद्दाख से लेकर मुंबई तक हुसैन भारत के कई शहरों से रिपोर्टिंग कर चुके हैं.
Read More