App

'मुझे हमेशा शर्मिंदगी रहेगी', जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'पेद्दी' पर हुए विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस मामले पर बोला कि शायद उन्हें अपने किरदार को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था.

'मुझे हमेशा शर्मिंदगी रहेगी', जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था
Image Credit: जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 9 काफी चर्चा में बना हुआ है. इसका तीसरा एपिसोड रिलीज हो चुका है, जिसमें गेस्ट के तौर पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नजर आए थे. इस एपिसोड में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे. इसी बीच करण ने जाह्नवी से स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' को लेकर हुए विवाद के बारे में भी पूछा, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने दिया.

फिल्म निर्माता बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर काफी आलोचना हुई थी. इसके बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने एक्स (पहले ट्विटर) पर आकर फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार के लिए माफी मांगी और फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए. अब कई महीनों बाद जाह्नवी कपूर ने चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस फिल्म और अपने किरदार को लेकर हुए पूरे विवाद पर खुलकर बात की है.

जान्हवी ने कैसे लिया था पेद्दी का पूरा मामला?

दरअसल, होस्ट करण जौहर ने उनसे पूछा कि उन्होंने इस पूरे मामले को कैसे लिया, तो जाह्नवी ने कहा, 'मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने उस फिल्म पर बहुत ज्यादा मेहनत की थी और उस वक्त मुझे बिल्कु समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहूं. मेरे मन पर इस बात का बहुत बोझ है कि इस तरह की कहानी का हमारे समाज पर, खासकर महिलाओं पर कितना बुरा असर पड़ सकता है. यह शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी.'
Ram Charan And Janhvi Kapoor Peddi Audience Reaction Controversy - Janhvi  Kapoor Peddi: जान्हवी कपूर के किरदार पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर बंटे  दर्शक, राम चरण भी आए निशाने पर

'क्या मैं कुछ और कर सकती थी?'

जाह्नवी ने आगे कहा कि, 'मैं कुछ और क्या ही कर सकती थी? शायद मैं उस वक्त थोड़ा ज्यादा सतर्क रह सकती थी? बिल्कुल, हां. क्या यह समस्या वाली बात थी, क्या इसमें महिलाओं को बहुत ज्यादा एक 'वस्तु' की तरह दिखाया गया था?' जाह्नवी ने आगे कहा, 'मैंने खुद को बहुत कोसा कि मुझे और ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था. मुझे ऐसा कहना अच्छा नहीं लगता, क्योंकि ऐसा लग सकता है कि मैं दोष दूसरों पर डाल रही हूं, लेकिन बात बस इतनी है कि आप निर्देशक की बात सुनते हैं और वे जो कहते हैं, वही करते हैं. जैसे-जैसे मुझे जानकारी मिलती गई, मैं कोशिश करती रही कि चीजें कम से कम समस्याग्रस्त हों. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी पूरी स्क्रिप्ट मिलती है. वहां कैमरा एंगल भी बहुत कम देखने को मिलते हैं. मुझे अपने प्रिविलेज का फायदा उठाना चाहिए था.'

जाह्नवी के किरदार को लेकर हुई थी आलोचना

बता दें कि 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम लीड किरदार निभा रहे हैं. जाह्नवी ने 'अचियम्मा' का किरदार निभाया है, जो पेद्दी की प्रेमिका है. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों ने पर्दे पर जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' को पेश करने के तरीके की आलोचना की है. कई लोगों ने उन दृश्यों की ओर इशारा किया है, जिनमें उसे एक किरदार के रूप में स्थापित करने के बजाय उसके शरीर पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. एक और सीन की भी काफी आलोचना हो रही है, जिसमें पेद्दी, अचियम्मा की कोई दिलचस्पी न होने के बावजूद, उसके साथ रहने की इच्छा जाहिर करता है और बाद में बिजली जाने पर उसकी मर्जी के बिना उसे किस कर लेता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More