App

अब घर बैठे मिलेगी नौकरी: भारत सरकार के इस पोर्टल पर शुरू हुई 'Work From Home' की भरमार, कौन कर सकता है अप्लाई?

Work From Home Job Opportunities: क्या आप भी घर से काम करना चाहते हैं लेकिन ये समझ नहीं आता कि कैसे और कहां से वर्क फॉर्म होम कर सकते हैं? तो अब सरकार के इस पोर्टल पर जाकर वर्क फॉर्म होम सर्च कर सकते हैं.

अब घर बैठे मिलेगी नौकरी: भारत सरकार के इस पोर्टल पर शुरू हुई 'Work From Home' की भरमार, कौन कर सकता है अप्लाई?

Work From Home Job Opportunities: ज्यादातर लोग वर्क फॉर्म ऑफिस की जगह वर्क फॉर्म होम करना पसंद करते हैं, यानी घर से काम करने पर सिर्फ ट्रैवल टाइम नहीं, बल्कि होने वाले बेवजह के खर्च में भी बचत होती है. खासतौर पर उन लोगों को वर्क फॉर्म होम की ज्यादा तलाश रहती है जिन्हें नौकरी के लिए अपने घर को छोड़ किसी दूसरे शहर आना पड़ता है. ऐसी स्थिति में घर से काम करना ज्यादा बेहतर लगता है. हालांकि, घर से काम करने का मौका कैसे और कहां से मिलेगा? ये सवाल अक्सर लोगों के बीच रहता है.

अब इस सवाल का जवाब खुद भारत सरकार ने दिया है. ऐसे लोग जिन्हें वर्क फॉर्म होम की तलाश है, उनके लिए एक ऐसा सरकारी पोर्टल उपलब्ध है जहां पर एक या दो नहीं बल्कि कई कंपनियां घर से काम करने का मौका दे रही हैं. वर्क फॉर्म होम की भरमार वाले इस पोर्टल पर कैसे लॉगिन करें? कहां से घर बैठे काम करने का मौका मिलेगा? आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने घर बैठे काम करने के शानदार अवसर देने के लिए आधिकारिक तौर पर पोर्टल की घोषणा की है. एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि नेशनल करियर सर्विस (NCS Portal) की वेबसाइट पर युवाओं को 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर से काम करने का अवसर दिया जा रहा है. इस पोर्टल के माध्यम से युवा अपनी स्किल्स, सहूलियत और पसंदीदा क्षेत्र के हिसाब से काम की तलाश कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एनसीएस के आधिकारिक पोर्टल ncs.gov.in पर जाना होगा.

NCS पोर्टल वर्क फ्रॉम होम की मुख्य बातें 

विवरणजानकारी
पोर्टल का नामनेशनल करियर सर्विस पोर्टल (NCS Portal)
आधिकारिक वेबसाइटncs.gov.in
संचालित मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
जॉब कैटेगरीघर से काम (WFH) / रिमोट जॉब्स 
योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और प्रोफेशनल
आवेदन फीसबिल्कुल मुफ्त

घर से काम करने की नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाएं. 
  2. होमपेज पर दिए गए 'Jobseeker' सेक्शन में जाकर खुद को रजिस्टर करें. 
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी प्रोफाइल में अपनी शिक्षा, स्किल्स और अनुभव दर्ज करें. 
  4. सर्च बार में 'Work From Home' या 'Remote Jobs' फिल्टर को सेलेक्ट करें. 
  5. अपनी पसंद की कंपनी और पद के मुताबिक 'Apply' बटन पर क्लिक करें.
  6. इसके बाद आवेदन फॉर्म में डिटेल्स दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें.
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More