भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /कौन हैं KPSC के चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार, जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए परीक्षा में की धांधली! अब हुई गिरफ्तारी

कौन हैं KPSC के चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार, जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए परीक्षा में की धांधली! अब हुई गिरफ्तारी

KPSC Recruitment Scam: कर्नाटक लोक सेवा आयोग के निलंबित चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को ED ने गिरफ्तार कर लिया गया है. सरकारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपी शिवशंकरप्पा साहूकार कौन हैं और कितने पढ़े-लिखे हैं? आइए जानते हैं.

Written BySimran Singh
Published: Oct 07, 2026, 10:32 AM IST|Updated: Oct 07, 2026, 11:19 AM IST
joinshare
कौन हैं KPSC के चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार, जिन्होंने अपनी बेटियों के लिए परीक्षा में की धांधली! अब हुई गिरफ्तारी

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Karnataka KPSC Chairman Arrested: सोचिए, जिस आयोग पर सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी हो, अगर वही भ्रष्टाचार के केंद्र में आ जाए तो पूरे सिस्टम पर सवाल उठना तय है. कुछ ऐसा ही कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) के बहुचर्चित भर्ती घोटाले में देखने को मिला है, जिससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के भरोसे को गहरा झटका लगा था. इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार और आयोग की सदस्य बी.वी. गीता को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये कार्रवाई KPSC द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई है. आइए KPSC भर्ती घोटाले के पूरे मामले, कौन हैं गिरफ्तार हुए चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार और गीता के बारे में जानते हैं.

कौन हैं शिवशंकरप्पा एस. साहूकार?

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार मूल रूप से कर्नाटक के रायचूर जिले के रहने वाले हैं. बाद में वो कलबुर्गी (गुलबर्गा) में बस गए. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा रायचूर स्थित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग से पूरी की, जहां से उन्होंने एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग यानी बी.एससी की डिग्री हासिल की. 

IAS/IPS न होने के बावजूद कैसे बने KPSC अध्यक्ष? 

KPSC अध्यक्ष बनने से पहले वो किसी भी प्रशासनिक सेवा में नहीं रहे थे. दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए कोई यूपीएससी परीक्षा पास करना या नौकरशाह होना अनिवार्य नहीं है. उनकी नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत की गई थी, जिसके अंतर्गत राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त करते हैं.

2019 में KPSC सदस्य, 2021 में बने अध्यक्ष 

शिवशंकरप्पा साहूकार को 3 सितंबर 2019 को कर्नाटक लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था. इसके बाद 3 अप्रैल 2021 को उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. पूर्व IAS अधिकारी शदाक्षरी स्वामी के रिटायर्ड होने के बाद तत्कालीन राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था. केपीएससी अध्यक्ष बनने के बाद राज्य की तमाम महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सिविल सेवा भर्ती परीक्षाओं के संचालन और निगरानी की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी.

आरक्षण में गड़बड़ी और बेटियों के चयन में धांधली के आरोप 

केपीएससी के निलंबित चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार पर लगे आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी दोनों बेटियों का चयन कराया और इस दौरान भर्ती प्रक्रिया से दूरी नहीं बनाई. राज्यपाल सचिवालय की जांच के अनुसार, उनकी एक बेटी ने सिर्फ 40 हजार रुपये की फर्जी वार्षिक आय दिखाकर OBC नॉन-क्रीमी लेयर का आरक्षण हासिल किया.

इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक सरकार के 30 मार्च 2002 के उस स्पष्ट आदेश का भी उल्लंघन किया, जिसके तहत लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के बच्चों को राज्य के पिछड़ा वर्ग आरक्षण का फायदा पाने से प्रतिबंधित किया गया है.

कौन हैं बी.वी. गीता? 

कर्नाटक लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में बी.वी. गीता कार्यरत रही हैं. इस संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य की महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सिविल सेवा भर्ती परीक्षाओं, इंटरव्यू और चयन प्रक्रियाओं की निगरानी की जिम्मेदारी संभाली थी. सरकारी भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में हुई भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- Siddhnath Gupta Career: IIT कानपुर से कर चुके हैं पढ़ाई, कौन हैं बंगाल के DGP सिद्धनाथ गुप्ता? 6 महीने तक कार्यकाल बढ़ा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Education