)
SCI Junior court Assistant Recruitment 2026: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (SC) में नौकरी हासिल करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर कई भर्तियां निकाली हैं जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के तहत एससीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है.
इसके तहत सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल 250 रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र जारी किया गया है. आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट बनने के लिए क्या करना होगा? कितने पढ़े-लिखे लोग जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट पद पर काम करने वालों को कितनी सैलरी मिलती है? SC में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट बनने के लिए क्या परीक्षा देनी होती है? जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए?
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से समय-समय पर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की भर्ती विज्ञापन को जारी किया जाता है. वैकेंसी निकली पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. एससीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और यहां पर ही आवेदन पत्र का लिंक भी जारी किया जाता है. सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन पत्र का लिंक 7 अक्टूबर 2026 से एक्टिव कर दिया जाएगा. योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के तहत किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस पोस्ट के लिए सिंपल डिग्री के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होना बहुत जरूरी है. साथ ही टाइपिंग स्पीड और आयु सीमा को भी देखा जाता है.
सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की 250 भर्तियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है, जबकि 30 साल से ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवारों को जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के आवेदन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा. हालांकि, सरकारी नियम के मुताबिक रिजर्व कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी.
| कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
| जनरल/अनारक्षित कैटेगरी | 1500 रुपये |
| एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) /पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन | 750 रुपये |
SC के भर्ती विज्ञापन के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप बी के तहत जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर रखा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-06 पे मैट्रिक्स के तहत हर महीने बेसिक सैलरी 35,400 रुपये दी जाएगी. साथ में अन्य वेतन भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट की सेलेक्शन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, टाइपिंग स्पीड टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को क्रैक करना होता है. ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट में जनरल इंग्लिश के 20 सवाल, प्रोविजन रिलेटिंग के 15 सवाल, जनरल एप्टीट्यूड के 15 सवाल, ज्यूडिशियरी के 15 सवाल, सुप्रीम कोर्ट के नियम से संबंधित 10 सवाल और कंप्यूटर नॉलेज के 15 सवाल पूछे जाते हैं. कुल मिलाकर 100 सवालों की इस परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे तक की होती है जिसमें 50 नंबर लाने वाले पास होते हैं.
चयन प्रक्रिया के अनुसार टाइपिंग स्पीड टेस्ट में वो उम्मीदवार पास हो सकते हैं जिनकी कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होगी. 10 मिनट के इस टाइपिंग स्पीड टेस्ट में 50 अंकों में से 25 अंक लाने वाले पास होते हैं.
अंग्रेजी में आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा में पैसेज, निबंध लेखन जैसे टॉपिक आते हैं. ये एग्जाम कुल 100 अंकों का होता है जिसमें 50 नंबर लाने वाले पास होते हैं. इसके बाद वो इंटरव्यू में शामिल होना भी जरूरी होता है जो कुल 100 अंकों का होता है और जो उम्मीदवार इस दो घंटे के इंटरव्यू में 50 अंक प्राप्त करते हैं, वो क्वालीफाई करते हैं.