App

SBI में 1.60 करोड़ तक सैलरी वाली नौकरी! AI ऑफिसर पदों पर भर्ती; कौन कर सकता है आवेदन?

SBI Specialist Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और किसी सरकारी बैंक में नौकरी हासिल करना चाहते हैं? अगर हां, तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है. आइए SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती से संबंधित डिटेल्स जानते हैं.

SBI में 1.60 करोड़ तक सैलरी वाली नौकरी! AI ऑफिसर पदों पर भर्ती; कौन कर सकता है आवेदन?

SBI Specialist Recruitment 2026: आमतौर पर युवाओं के बीच कक्षा 12वीं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही सरकारी नौकरी की तलाश शुरू हो जाती है. बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवार भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं. वहीं, अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं और हर महीने लाखों की सैलरी हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है.

दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों कोई भर्ती परीक्षा नहीं देनी होगी. बिना लिखित परीक्षा रे वो स्पेशलिस्ट अफसर के पद पर नौकरी हासिल कर सकेंगे. 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र का लिंक जारी किया गया है. योग्यता के अनुसार जिस पद के लिए एलिजिबल हैं, उसपर आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पदों पर भर्ती का फॉर्म जारी किया गया है. SBI ने पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा तय की है.

कौन कर सकता है आवेदन?

पद का नाम   शैक्षिक योग्यता कार्य अनुभवआयु सीमा
जीएम एवं प्रमुख एआई अधिकारीसीएस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई./बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टैट वित्त/आईटीबीएफएसआई में न्यूनतम 15 वर्ष 40 से 55 वर्ष
DGM (रिस्क और ऑपरेशनल एनालिटिक्स)कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई/बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टेटबैंकिंग/IT/BFSI में न्यूनतम 10 साल35 से 50 वर्ष
DGM (डेटा इंजीनियरिंग & AI ऑप्स)कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई/बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टेटसंबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 साल35 से 50 वर्ष
DGM (AI गवर्नेंस और अनुपालन)बी.ई/बी.टेक/एम.टेक या एमसीए/एम.एससी/एम.स्टेटसंबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 साल35 से 50 वर्ष
AI सॉल्यूशन आर्किटेक्टसीएस, आईटी, एआई, डेटा साइंस, एमबीए या संबंधित क्षेत्र में बैचलर/मास्टर्ससंबंधित क्षेत्र में अधिकतम 8 साल35 से 45 वर्ष
एंटरप्राइज AI आर्किटेक्टबैचलर/मास्टर्स में सीएस, आईटी, एआई, इंजीनियरिंग या डेटा साइंससंबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 8 साल35 से 45 वर्ष

क्या है आवेदन और चरण प्रक्रिया?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कुल 6 पदों पर भर्ती खाली है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 है. सेलेक्शन प्रक्रिया के अनुसार कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है.

किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?

  • जीएम और मुख्य एआई अधिकारी: ₹1.60 करोड़ तक सालाना पैकेज 
  • DGM (सभी पद): ₹1.20 करोड़ तक सालाना पैकेज 
  • AI समाधान और एंटरप्राइज AI आर्किटेक्ट: ₹90 लाख तक सालाना पैकेज
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More