)
CUET UG Exam Pattern Update: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव करने की प्लानिंग हैं. अभी तक तो एग्जाम 60 मिनट के समय सीमा के साथ होता था और 50 सवाल पूछे जाते थे, अब उसमें बदलाव होने की उम्मीद है. सीयूईटी यूजी परीक्षा के नए पैटर्न के तहत छात्रों को अब कम समय सीमा के साथ परीक्षा देनी पड़ सकती है. साथ ही पूछे जाने वाले सवालों की संख्या में भी पहले की तुलना में कमी हो सकती है. यहां तक कि सीयूईटी के नए एग्जाम पैटर्न में 5 विषयों को कम करने का सोचा जा रहा है.
सीयूईटी यूजी परीक्षा में अभी तक 1 घंटे की समय सीमा के साथ 50 सवालों के प्रश्न पत्र को हल करने का मौका दिया जाता था. हालांकि, एनटीए इसके एग्जाम पैटर्न में बदलाव करने की प्लानिंग में है. परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सवालों की संख्या 35 से 40 हो सकती है जिसे हल करे के लिए 40 से 45 मिनट का समय मिल सकता है. 5 विषयों की जगह 4 विषय को लेकर भी प्लानिंग की जा सकती है.
दरअसल, अभी तक सीयूईटी यूजी परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को अलग-अलग विषयों के लिए कई दिनों तक अलग-अलग सेंटर्स में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ता था. सूत्रों के अनुसार साल 2027 में आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा बदलाव के साथ रहेगी. इस एग्जाम में करीब 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं और ये परीक्षा एक ही दिन में पूरी की जाएगी. अभी तक इस एग्जाम पैटर्न में सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए करीब 15 दिनों का समय लगता था लेकिन अब छात्र एक दिन में परीक्षा पूरी कर लेंगे.
दरअसल, एनटीए की नई प्लानिंग के अनुसार सब्जेक्ट सिर्फ 4 हो सकते हैं. परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न 35 से 40 हो सकते हैं और एग्जाम की समय सीमा 40 से 45 मिनट की हो सकती है. वहीं, अगर 5 सब्जेक्ट की परीक्षा हुई तो छात्रों को करीब 200 मिनट की परीक्षा में शामिल होना होगा. ऐसे में ये एग्जाम कई दिनों तक नहीं बल्कि एक ही दिन में पूरा हो जाएगा. एक साथ 5 सब्जेक्ट्स की परीक्षा ले ली जाएगी.
दरअसल, 5 सब्जेक्ट की परीक्षा का आयोजन किया गया तो उसके लिए करीब 3.20 घंटे का समय लगेगा. वहीं, अगर 4 सब्जेक्ट का ऑप्शन छात्र चुनते हैं तो उनके लिए परीक्षा 160 मिनट में पूरी हो सकती है. हालांकि, अंतिम गाइडलाइन्स जारी होने के बाद सब कुछ साफ हो सकता है. फिलहाल, ये ही जानकारी आई है कि एनटीए का फोकस वन स्टूडेंट, वन डे एग्जाम को लेकर है.