)
Bihar MLC Election Result 2026 Live Updates: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे आज (मंगलवार, 27 अक्तूबर, 2026) घोषित किए जाएंगे. MLC की 8 सीटों के लिए मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. आज सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने राज्य के 6 जिला मुख्यालयों में कुल 8 मतगणना केंद्र बनाए हैं. सभी जिलों में प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. बता दें कि 23 अक्टूबर को हुए वोटिंग में स्नातक सीट पर 43.87 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसमें अधिक चर्चा में पटना स्नातक सीट है, क्योंकि जेडीयू से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया है और जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया है. वहीं, अब जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. देखें पल-पल की अपडेट-
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. दो कर्मी कागज के दो बंडल लेकर मतगणना केंद्र के अंदर जा रहे थे. इसपर जनसुराज कार्यकर्ता भड़क गए और जमकर नारेबाजी की.
अंनत सिंह ने एक लाख से अधिक लोगों के लिए रसगुल्ला बनवाया है. आज सुबह से ही रसगुल्ला बांटे जा रहे हैं. अनंत सिंह के समर्थकों ने कहा कि पिछले चार दिनों रसगुल्ले बांटे जा रहे हैं. क्योंकि, हम लोग जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है.
पटना: कमिश्नर राजेश कुमार ने MLC चुनाव की मतगणना पर कहा- संध्या में रुझान आने शुरू होंगे. अभी बंडलिंग का काम चल रहा है, जो मतपत्रों का प्रोसेस है, उसके अनुसार हम लोग काफी सावधानी से मतगणना का काम कर रहे हैं.
पटना, बिहार: कमिश्नर राजेश कुमार ने MLC चुनाव की मतगणना पर कहा, "संध्या में रुझान आने शुरू होंगे। अभी बंडलिंग का काम चल रहा है, जो मतपत्रों का प्रोसेस है, उसके अनुसार हम लोग काफी सावधानी से मतगणना का काम कर रहे हैं। अभी बंडलिंग का काम हो रहा है और इसको हम लोग काफी सावधानीपूर्वक कर रहे हैं। इसमें कुछ समय लगेगा।"
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 27, 2026
पटना के कमिश्नर राजेश कुमार बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में बने मतगणना केंद्र पहुंचे. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना सुचारू रूप से चल रही है. कुछ उम्मीदवारों द्वारा CCTV कैमरों को लेकर जताई गई चिंताओं के संबंध में उन्हें संबंधित नियमों के बारे में समझा दिया गया है. सब कुछ ठीक है.
मंत्री प्रमोद कुमार ने MLC चुनाव परिणामों पर कहा कि परिणाम शाम तक या सुबह तक आ ही जाएगा. आठ के आठों सीट एनडीए की झोली में जाने से कोई नहीं रोक सकता.
पटना, बिहार: मंत्री प्रमोद कुमार ने MLC चुनाव परिणामों पर कहा, "परिणाम शाम तक या सुबह तक आ ही जाएगा। आठ के आठों सीट एनडीए की झोली में जाने से कोई नहीं रोक सकता। क्योंकि इसमें मतदाता सब प्रबुद्ध हैं। सब पढ़े-लिखे मतदाता हैं और सरकार के कामकाज के आधार पर सब लोग वोट करते हैं। तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि आठ के आठों सीट एनडीए के खाते में जाएगा।"
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 27, 2026
राजद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- MLC चुनाव में काउंटिंग सेंटर पर चुनाव आयोग ने CCTV नहीं लगवाया. हमने मुख्य चुनाव आयोग से लेकर बिहार के CEO को पत्र सौंप कर CCTV के सामने निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना को मांग भी की है. लेकिन चुनाव आयोग गिनती प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग नहीं कराना चाहता, क्योंकि वह बिना रिकॉर्डिंग वैध मतों को अवैध घोषित करना चाहता है. विपक्षी मतों पर ink अथवा अन्य निशान लगाकर मतों को खारिज करना चाहता है.
MLC चुनाव में काउंटिंग सेंटर पर चुनाव आयोग ने CCTV नहीं लगवाया। हमने मुख्य चुनाव आयोग से लेकर बिहार के CEO को पत्र सौंप कर CCTV के सामने निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना को मांग भी की है। लेकिन चुनाव आयोग गिनती प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग नहीं कराना चाहता क्योंकि वह बिना रिकॉर्डिंग वैध मतों को अवैध घोषित करना चाहता है। विपक्षी मतों पर ink अथवा अन्य निशान लगाकर मतों को ख़ारिज करना चाहता है। #BiharMLCElection #MLCElection #CCTV #RJD #Congress
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 27, 2026
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने MLC चुनाव के नतीजों पर कहा- हमारी जीत तय है.
पटना, बिहार: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने MLC चुनाव के नतीजों पर कहा, "हमारी जीत जनता की जीत है। जनता ने हमारे उम्मीदवार के कामों को भी देखा है, हमारी पार्टी के कामों को भी देख रही है और उसका लाभ ले रही है। शिक्षा के क्षेत्र में जो बड़े काम हुए हैं, उन सबसे लोगों में एक परिवर्तन भी हुआ है और लाभ भी मिला है... इससे हम पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं, NDA के आठों सीट विजयी होंगे। जनता उनको बहुत बड़े स्तर पर मैंडेट देने का काम करेगी।"
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 27, 2026
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था वगैरह सब कुछ ठीक है, लेकिन जो काउंटिंग रूम होता है, जहां काउंटिंग हो रही है, वहां प्रशासन के लोग, चुनाव आयोग के लोग होते हैं, वहां आपत्ति है कि उन्होंने CCTV कैमरा क्यों नहीं लगाया है, ये एक बड़ा प्रश्न है.
पटना, बिहार: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने कहा, "सुरक्षा व्यवस्था वगैरह सब कुछ ठीक है, लेकिन जो काउंटिंग रूम होता है, जहां काउंटिंग हो रही है, वहां प्रशासन के लोग, चुनाव आयोग के लोग होते हैं, वहां आपत्ति है कि उन्होंने CCTV कैमरा क्यों नहीं लगाया है, ये एक बड़ा प्रश्न है। इस प्रश्न का जवाब निर्वाचन आयोग को तुरंत देना चाहिए क्योंकि हम लोग उनसे प्रश्न पूछ रहे हैं कि आप अगर चाहते हैं कि परिणाम निष्पक्ष हो, आपके ऊपर बहुत सारे क्वेश्चन पूरे देश में उठ रहे हैं, तब तो और ज्यादा आपको संवेदनशील होकर निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए CCTV कैमरा रखना चाहिए था। ये कैंडिडेट के भविष्य का सवाल है।"
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 27, 2026
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई. जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तीसरी मंजिल पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यहां चुनावी मैदान में पंद्रह प्रत्याशी हैं, मगर मुख्य मुकाबला NDA प्रत्याशी डॉ एन के यादव और जनसुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन के बीच है.
पटना: RJD के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC उम्मीदवार संजीव ने कहा- चाहे वह सांसद, विधायक, वार्ड सदस्य, मुखिया या सरपंच का चुनाव हो, मतगणना हॉल में हमेशा CCTV होता है. यहां CCTV क्यों नहीं है? केबल पहले से लगे हुए हैं, फिर भी कैमरे नहीं हैं. इससे प्रशासन के इरादों पर शक पैदा होता है कि उनका मकसद क्या है. मैं हर हाल में चुनाव जीतूंगा, इसमें कोई शक नहीं है.
#WATCH | Patna, Bihar: On vote counting for the Bihar Legislative Council elections, RJD Teachers' Constituency MLC Candidate Sanjeev says, "...Whether it’s an election for an MP, an MLA, a ward member, a mukhiya, or a sarpanch, there is always CCTV in the counting hall. Why is there no CCTV here? The cables are already in place, yet there are no cameras; this casts suspicion on the administration as to what their objective is. I will win the election no matter what—there is no doubt about that..."
— ANI (@ANI) October 27, 2026
पटना: कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार के काउंटिंग एजेंट राज कुमार ने कहा- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार प्रत्याशी हैं. उनकी इलेक्शन काउंटिंग में हम आए हुए हैं. अभी जब मैं अंदर प्रवेश किया, तो अंदर में एकदम छोटा सा कमरा है और उसमें खड़े होने की जगह तक नहीं है.
पटना: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार के एक कार्यकर्ता ने काउंटिंग सेंटर पर व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर पर कोई व्यवस्था नहीं है, सीसीटीवी की निगरानी भी नहीं हो रही है और पूरी तरह से धांधली की जा रही है.
छपरा: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा- यहां पर आज सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतगणना प्रस्तावित है और सभी जगह हम लोगों ने फोर्स, मजिस्ट्रेट का डिप्लॉयमेंट किया है. सभी को तलाशी और सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है. हमारे सभी काउंटिंग एजेंटों जो पोलिंग पार्टियों और उम्मीदवारों, दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं उनके आने-जाने के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार हैं.
पटना: डीएम कुंदन कुमार ने कहा- बहुत अच्छी व्यवस्था है. भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्गत जो भी गाइडलाइंस होते हैं, उन SOP का 100% अनुपालन किया जा रहा है और उसके अनुरूप ही पूरा का पूरा काम चल रहा है. जितने भी कैंडिडेट हैं, उनको भी बहुत अच्छे से ब्रीफिंग की गई है. जो भी भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस हैं, वो उनको बताया गया है. यहां पर इस इलेक्शन में सीसीटीवी अंदर नहीं लगाए जाते हैं, वीडियोग्राफी होती है.
पटना: जन सुराज पार्टी के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह ने कहा- देख रहे हैं कि बाहर कालीन बिछा है, लेकिन अंदर, जहां गिनती हो रही है, वहां बहुत गंदगी है. यहां पर CCTV कैमरा लगा होगा, लेकिन जहां पर गिनती हो रही है, वहां पर CCTV कैमरा नहीं है.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार यादव ने मतगणना केंद्र परिसर में धरना दे दिया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर, जहां वोटों की गिनती हो रही है कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि वहां गड़बड़ी हो सकती है.
बिहार MLC की 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है. इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था. वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें, तो सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी नवल किशोर यादव और RJD के प्रत्याशी डॉ संजीव से है.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है. पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. आज यह पता चल जाएगा कि स्नातक और शिक्षकों ने किसपर अपना भरोसा जताया है.
मुजफ्फरपुर (बिहार): तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में.
#WATCH मुजफ्फरपुर (बिहार): तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में शुरू होगी। https://t.co/YVVbS12YSC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच आठ सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है.