App

सड़क हादसाः लखीसराय में पुलिस वाहन और ट्रक की टक्कर में 5 पुलिसकर्मी घायल, जमुई में ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बिहार कई जिलों से सड़क हादसे की दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. लखीसराय में पुलिस वाहन की हादसे का शिकार हो गया, जिससे वाहन चालक समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, जमुई में ADM की स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी.

सड़क हादसाः लखीसराय में पुलिस वाहन और ट्रक की टक्कर में 5 पुलिसकर्मी घायल, जमुई में ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Image Credit: लखीसराय में पुलिस वाहन और ट्रक की टक्कर में 5 पुलिसकर्मी घायल (Zee Media)

लखीसराय के बड़हिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में आज (शनिवार, 3 अक्टूबर) की सुबह-सुबह एनएच-80 पर बड़ा हादसा हो गया. यहां टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने गश्त से लौट रहे पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वाहन चालक समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. जख्मी पुलिसकर्मियों में एसआइ एएसके श्रीवास्तव, हवलदार राजेश पासवान, महिला पुलिसकर्मी सीता कुमारी, एकता कुमारी और वाहन चालक मोहम्मद लड्डन शामिल हैं.

बेतिया में सड़क हादसे में 2 की मौत

बताया जा रहा कि सभी पुलिसकर्मी पुलिस वाहन से छापेमारी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान टाल प्लाजा के समीप ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए ट्रक के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है. उधर, बेतिया में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है. घटना योगापट्टी थाना अंतर्गत हरपुरवा हनुमान चौक के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. मृत युवकों का नाम रोहित कुमार और प्रेम कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया है.

जमुई ADM की कार ने बाइक सवार को ठोकर मारी

इसी तरह से जमुई में एडीएम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार कंपाउंडर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क के एक तरफ जा गिरी, जबकि वीरेंद्र कुमार दूसरी तरफ दूर जा गिरे. हादसे में बाइक सवार कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल वीरेंद्र कुमार के पिता मिश्री यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद इलाज में भी देरी हुई और करीब दो घंटे बाद उनके बेटे को सदर अस्पताल लाया गया. उन्होंने सरकार और प्रशासन से वीरेंद्र कुमार का बेहतर इलाज कराने और उसकी जान बचाने की मांग की है.

सीएम सम्राट के दौरे की तैयारियां परखने गए थे ADM

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित चकाई दौरे और अंकुर बायो टेक लिमिटेड एथेनॉल प्लांट के निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चल रही थी. तैयारियं की समीक्षा के लिए एडीएम रविकांत सिंह अपनी स्कॉर्पियो कार से देर शाम को चकाई से जमुई लौट रहे थे. इसी दौरान कटौना और मलयपुर के बीच उनकी गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author