App

पटनावालों जरा संभल जाइए! 1 महीने में कटे 59,128 चालान, स्मार्ट कैमरों और HHD से पुलिस काटा ₹9 करोड़ का जुर्माना

पटना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अक्टूबर महीने में बड़ी कार्रवाई की है. एक महीने के दौरान 59 हजार से अधिक चालान काटे गए हैं.

पटनावालों जरा संभल जाइए! 1 महीने में कटे 59,128 चालान, स्मार्ट कैमरों और HHD से पुलिस काटा ₹9 करोड़ का जुर्माना
Image Credit: पटना में 1 महीने में 9 करोड़ रुपये का चालान (AI IMAGE)

बिहार की राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और बरती जा रही लापरवाही पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर महीने में बड़ी कार्रवाई की है. शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया. https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के एक महीने के भीतर (1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026) यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 हजार 128 चालान काटे गए हैं.

करीब 9 करोड़ रुपये का चालान

पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है. यातायात पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन भी ले रही है. अक्टूबर के महीने में लापरवाह वाहन चालकों पर कुल 8 करोड़ 94 लाख 29 हजार 500 रुपये (करीब 9 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम शमन राशि यानी कि जुर्माना लगाया गया है. 

डिजिटल माध्यम से काटे गए चालान

इस बार की गई कार्रवाई की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और डिजिटल उपकरणों की मदद ली गई. पुलिस ने शहरभर में लगाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के कैमरों के माध्यम से दूर बैठकर भी नियम तोड़ने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी.

Patna Traffic

HHD का इस्तेमाल कर काटे गए चालान

ऑन-स्पॉट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने हैंड हेल्ड डिवाइसेज (HHD - हैंड हेल्ड डिवाइस) का इस्तेमाल किया और तुरंत चालान जनरेट किए गए. हाई-टेक प्रोसेसिंग और मॉनिटरिंग मशीनों (HPV मशीनें) की सहायता से वाहनों की सही पहचान कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा गया.

Patna Traffic

नियमों की अनदेखी करने वालों की खैर नहीं

प्रशासन के इस कदम से इतना तो साफ हो गया कि पटना की सड़कों पर अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों की खैर नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस लगातार निगरानी रख रही है. साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माने की कार्रवाई लगातार जारी रहने वाली है. अभी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा भी नजदीक है, सड़कों पर खचाखच गाड़ियों की भीड़ देखने को मिलेगी. ऐसे में प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गई है.

इनपुट: रुपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो