App

खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह की आवास पर घंटों बैठी रहीं पत्नी, प्रशासन ने सर्किट हाउस भेजा

खगड़िया एसपी आवास के गेट पर बैठीं पत्नी पूजा सिंह बेटी से मिलने की गुहार लगती रहीं. गार्ड ने एसपी आवास का दरवाजा नहीं खोला तो धरने पर बैठीं एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी. पटना से पहुंचकर प्रदर्शन किया.

खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह की आवास पर घंटों बैठी रहीं पत्नी, प्रशासन ने सर्किट हाउस भेजा
Image Credit: खगड़िया एसपी आवास पर घंटों बैठी रहीं पत्नी (Photo-वीडियो ग्रैब)

खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह मंगलवार को अचानक पटना से सीधे यहां पहुंची गईं. पुलिस कप्तान की पत्नी काफी दिनों से अपनी बेटी से मिलना चाहती हैं. एसपी आवास पर जब पहुंचीं और काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास  करती रहीं, लेकिन गेट पर खड़े गार्ड ने गेट नहीं खोला. इस दौरान एसपी की पत्नी पूजा सिंह लगातार अपने बच्चे से मिलने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन गेट नहीं खोला गया. जब गेट नहीं खुला तो इसके बाद एसपी की पत्नी गेट पर ही काफी देर तक जमीन पर बैठीं रहीं. वहीं, पुलिस ने पूजा सिंह को समझा बुझाकर वहां से सर्किट हाउस लाई.

पुलिस प्रशासन ने समझा-बुझाकर सर्किट हाउस भेजा

मामले की गंभीरता को बढ़ते देख स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक पूजा को समझाने की कोशिश की. काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें वहां से उठाकर फिलहाल सर्किट हाउस पहुंचाया गया है, जहां प्रशासनिक स्तर पर मामले को शांत कराने के प्रयास जारी हैं.

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठीं थीं पूजा सिंह

ध्यान दीजिएगा कि इससे पहले एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह पटना में सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठीं थीं. इसके बाद आज पटना से खगड़िया एसपी आवास पहुंचकर धरना पर बैठ गई थीं.

बिहार राज्य महिला आयोग में खगड़िया एसपी पर पत्नी पूजा सिंह ने दर्ज कराया है मामला

बता दें कि खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह ने 26 अक्टूबर को बिहार राज्य महिला आयोग में आवेदन दिया था. उन्होंने अपने आईपीएस पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. पूजा सिंह ने अपने एसपी पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. एसपी की पत्नी के आवेदन पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगा है.

बिहार राज्य महिला आयोग को दी गई अपनी शिकायत में एसपी भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह ने कहा है कि अब यह मामला निजी नहीं रह गया है. अब हस्ताक्षेप जरूरी है. इसके बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने जानकारी दी थी कि अध्यक्ष के सामने 26 अक्टूबर सोमवार को पूजा सिंह ने अपने पति भानु प्रताप सिंह, आईपीएस के खिलाफ उत्पीड़न से संबंधित मामले दर्ज कराया. आवेदिका के द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर और महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े हैं.

रिपोर्ट: हितेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More