App

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक: MLC चुनाव के चलते निर्वाचन विभाग ने नहीं दी अनुमति, जानें अब कब शुरू होगी प्रक्रिया

बिहार विधान परिषद चुनाव को देखते हुए शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. नवंबर के पहले सप्ताह से इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा सकता है.

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक: MLC चुनाव के चलते निर्वाचन विभाग ने नहीं दी अनुमति, जानें अब कब शुरू होगी प्रक्रिया
Image Credit: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक (AI Generated Image)

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. 8 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC) को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने इस प्रक्रिया को हरी झंडी नहीं दी है. मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया का काम अब चुनाव बाद यानी कि नवंबर में शुरू होने की संभावना है.

पूरी प्रक्रिया कुछ समय के लिए स्थगित
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के बारे में निर्वाचन विभाग से सलाह मांगी थी, लेकिन निर्वाचन विभाग ने अभी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी. नतीजतन, पूरी प्रक्रिया कुछ समय के लिए रोक दी गई है. हालांकि, शिक्षा विभाग ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया है. उम्मीद है कि जल्द ही पत्र जारी कर दिया जाएगा.

नवंबर में फिर शुरू होगी प्रक्रिया!
ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया लंबे समय के लिए बंद नहीं हुई है, ऐसे में ये शिक्षकों के लिए राहत की बात है. मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा सकता है.

23 अक्टूबर को MLC चुनाव
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होने वाला है. वहीं, मतों की गिनती 27 अक्तूबर को होगी. इसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है. चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक फैसलों को लेकर निर्वाचन विभाग की अनुमति लेना जरूरी होता है, जिस वजह से ये फैसला लिया गया है.

  • स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी शामिल.
  • शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा
  • मतदान की तारीख- 23 अक्टूबर
  • मतगणना- 27 अक्टूबर

6 अक्टूबर तक कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे. 12 नामांकन खारिज होने के बाद, अब 152 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि आज (9 अक्टूबर, 2026) नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More