App

राजगीर में इतिहास रचने को तैयार है बिहार: रणजी ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित, सकीबुल गनी संभालेंगे कमान

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस दोनों मैच के लिए सकीबुल गनी को कप्तान और हिमांशु सिंह को उपकप्तान बनाया गया है.

राजगीर में इतिहास रचने को तैयार है बिहार: रणजी ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित, सकीबुल गनी संभालेंगे कमान
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

बिहार के क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशी की खबर है. क्योंकि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, जबकि छह खिलाड़ी स्टैंडबाय पर हैं. इस बार बिहार 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा. यह मुकाबला राजगीर में बने नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के साथ बिहार में नए घरेलू क्रिकेट सीजन की भी शुरुआत होगी. चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी मौजूदा तैयारी के स्तर का आकलन किया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जो सूची जारी की उसमें मुख्य टीम, स्टैंडबाय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के खिलाफ 11 अक्टूबर का मुकाबला बिहार क्रिकेट के लिए एक खास मौका होगा. बिहार पहली बार राजगीर के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच खेलेगा. इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरे बिहार में क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है.

यूपी के खिलाफ घरेलू मैदान पर उतरेगी बिहार
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन नए रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है. टीम अब 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले अभियान पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें बिहार का लक्ष्य अपने घरेलू मैदान पर उत्तर प्रदेश के खिलाफ जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना है. रणजी ट्रॉफी के अंडर-23 टीमों के लिए चयन ट्रायल बीसीसीआई द्वारा बुलाए गए चयनकर्ताओं की देखरेख में आयोजित किए गए थे. चयनकर्ताओं ने कई पैमानों पर खिलाड़ियों का आकलन किया, जिनमें प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता, फिटनेस, अनुशासन और मैच की स्थितियों में खेलने की क्षमता शामिल थी. खिलाड़ियों को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और खेल के दूसरे पहलुओं में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका दिया गया.

खिलाड़ियों की लिस्ट जारी
बीसीए ने पहले ही कैंप के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी. इसी लिस्ट के आधार पर खिलाड़ियों ने सिलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लिया. ट्रायल्स के बाद, खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें रणजी और अंडर-23 टीमों के लिए चुना जाएगा. अंडर-23 सिलेक्शन प्रोसेस 5 और 6 अक्टूबर 2026 को दो दिनों तक चला, जबकि रणजी सिलेक्शन प्रोसेस 6 अक्टूबर को हुआ.

टीम इस प्रकार
शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की टीम: सकीबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारुका, मंगल महरौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), सरमन निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उप कप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, शाकिब हुसैन, एमडी इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवाज खान, मलय राय, दानिश आलम, तनु कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More