भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बख्तियारपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी सौरभ सिंह को पैर में लगी गोली

बख्तियारपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी सौरभ सिंह को पैर में लगी गोली

बख्तियारपुर में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है. गैराज संचालक अंजनी की हत्या के आरोपी सौरभ सिंह को पैर में गोली लगी है. आरोपी ने लोडेड हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 25, 2026, 08:47 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 09:06 AM IST
joinshare
बख्तियारपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी सौरभ सिंह को पैर में लगी गोली
Image Credit: बख्तियारपुर में सुबह-सुबह एनकाउंटर (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

    4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

    2

    अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

    3

    पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

    4

    इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

    5

    छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    राजधानी पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड में हथियारबंद बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. घायल हत्या के आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, जहां से पटना रेफर किया गया है. मौके से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 14 कारतूस भी बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सौरभ सिंह बड़हिया, लखीसराय जिले का रहने वाला है.

    हत्या मामले में हुई थी 3 की गिरफ्तारी

    आरोपी सौरभ सिंह पर दो हत्या और दो आर्म्स एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं. रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने सितंबर में गैराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी सौरभ ने कल्याणपुर रोड के पास हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के छिपाकर रखे जाने की जानकारी दी थी. इसके बाद रामकृष्णा नगर और बख्तियारपुर थाने की पुलिस उसे साथ लेकर हथियार छिपाए गए स्थान पर पहुंची.

    लोडेड हथियार से पुलिस टीम पर कर दिया फायर

    इस दौरान मौका मिलते ही सौरभ ने लोडेड हथियार से पुलिस टीम पर फायर कर दिया. गोली पुलिस गाड़ी की बोनेट में जाकर लगी. रामकृष्णा थाने की महिला एसआई पूजा कुमारी ने भी बदमाश पर जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली सौरभ के पैर में जाकर लगी. मुठभेड़ में महिला एसआई को भी हल्की चोट आई है. घटनास्थल पर एफएसएल और लोकल पुलिस की टीम भी जांच कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी है.

    एनकाउंटर की जानकारी देते हुए SDPO बाढ़ 2, आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सौरभ ने कल्याणबीघा में झाड़ियों के पास एक जगह से हथियार निकाला, जिसे उसने पहले वहां छिपाकर रखा था. उस लोडेड पिस्तौल से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले के दौरान, एक गोली रामकृष्णनगर थाने की गाड़ी के बोनट के नीचे वाले हिस्से और हेडलाइट पर जा लगी.

    यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में एनकाउंटर के बाद 777 कारतूस बरामद: पैर में गोली लगने से 3 बदमाश घायल, सुनील कुशवाहा गिरफ्तार

    उन्होंने आगे बताया कि आत्मरक्षार्थ SOP का पालन करते हुए, रामकृष्णा नगर पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर (SI) पूजा कुमारी ने जवाबी फायरिंग की. इस दौरान मुख्य आरोपी सौरभ कुमार के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई. इसके बाद उसे बख्तियारपुर भेजा गया. बेहतर इलाज के लिए वर्तमान में PMCH पटना रेफर किया गया है. घटना स्थल से कुल दो हथियार, दो मैगजीन और चौदह गोली रिकवर हुए हैं. सौरभ कुमार पर दो हत्या के केस और दो आर्म्स एक्ट के केस है.

    रिपोर्ट: चंदन राय

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News