मुंबई ने रचा इतिहास, विदर्भ को हराकर जीता 42वां रणजी खिताब; जानें कब और कहां जीती 42 ट्रॉफी
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2156720

मुंबई ने रचा इतिहास, विदर्भ को हराकर जीता 42वां रणजी खिताब; जानें कब और कहां जीती 42 ट्रॉफी

Ranji Trophy 2023-24: आजिंकय रहाणे की अगुआई वाली मुंबई टीम ने पूरे इवेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. उभरते हुए युवा खिलाड़ी मुशीर खान को ऑलराउंडर खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. जबकि साथी खिलाड़ी तनुश कोटियान को 'प्लेयर ऑफ द सिरीज' का खिताब दिया गया.  

 

मुंबई ने रचा इतिहास, विदर्भ को हराकर जीता 42वां रणजी खिताब; जानें कब और कहां जीती 42 ट्रॉफी

MUM vs VID: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुकाबले में मुंबई ने फिर से इतिहास रच दिया है. आजिंकय रहाणे की अगुआई वाली मुंबई टीम ने पूरे इवेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में 5वें व आखिरी दिन विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीता. इस जीत के साथ मुंबई ने रणजी खिताब की 8 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया.

मुंबई ने आखिरी बार सीजन 2016-17 में पुणे के मैदान में सौराष्ट्र को पारी और 21 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब पर कब्जा किया था. उभरते हुए युवा खिलाड़ी मुशीर खान को ऑलराउंडर खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. जबकि साथी खिलाड़ी तनुश कोटियान को 'प्लेयर ऑफ द सिरीज' का खिताब दिया गया.  

विदर्भ ने गुरुवार को पांचवें दिन पांच विकेट पर 248 रन से अपनी पारी फिर से शुरुआत की. लेकिन मेजबान टीम के द्वारा निर्धारित 538 रनों के कठिन लक्ष्य का सामना करने में मेहमान टीम असफल रही. और मुंबई के गेंदबाजों ने विदर्भ के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. विदर्भ की पूरी टीम 368 रनों पर ऑल आउट हो गई. 

 मुंबई ने कब, कहां जीते 42 रणजी ट्रॉफी, देखें पूरा विवरण...
1934-1935: बॉम्बे (अब मुंबई) बनाम उत्तरी भारत, विजेता मुंबई 
1935-1936: बॉम्बे बनाम मद्रास, विजेता मुंबई 
1941-1942: बॉम्बे बनाम मैसूर, विजेता मुंबई 
1944-1945: बॉम्बे बनाम होल्कर, विजेता मुंबई 
1948-1949: बॉम्बे बनाम बड़ौदा, विजेता मुंबई 
1951-1952: बॉम्बे बनाम होल्कर, विजेता मुंबई 
1953-1954: इंदौर बनाम होल्कर, विजेता मुंबई 
1955-1956: बॉम्बे बनाम बंगाल, विजेता मुंबई 
1956-1957: बॉम्बे बनाम सर्विसेज, विजेता मुंबई 
1958-1959:  बॉम्बे बनाम बंगाल, विजेता मुंबई 
1959-1960: बॉम्बे बनाम मैसूर, विजेता मुंबई 
1960-1961: बॉम्बे  बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई 
1961-1962: बॉम्बे बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई 
1962-1963: बॉम्बे बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई 
1963-1964: बॉम्बे बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई 
1964-1965: बॉम्बे बनाम हैदराबाद, विजेता मुंबई 
1965-1966: बॉम्बे बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई 
1966-1967: बॉम्बे बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई 
1967-1968: बॉम्बे बनाम मद्रास, विजेता मुंबई 
1968-1969:  बॉम्बे बनाम बंगाल, विजेता मुंबई 

1969-1970: बॉम्बे बनाम राजस्थान, विजेता मुंबई
1970-1971: बॉम्बे बनाम महाराष्ट्र, विजेता मुंबई
1971-1972: बॉम्बे बनाम बंगाल, विजेता मुंबई
1972-1973: बॉम्बे बनाम तमिलनाडु, विजेता मुंबई
1974-1975: बॉम्बे बनाम कर्नाटक, विजेता मुंबई
1975-1976: बॉम्बे बनाम बिहार, विजेता मुंबई
1976-1977: बॉम्बे बनाम दिल्ली, विजेता मुंबई
1980-1981: बॉम्बे बनाम दिल्ली, विजेता मुंबई
1983-1984: बॉम्बे बनाम दिल्ली, विजेता मुंबई

1984-1985: बॉम्बे बनाम दिल्ली, विजेता मुंबई
1993-1994: बॉम्बे बनाम बंगाल, विजेता मुंबई
1994-1995: बॉम्बे बनाम पंजाब, विजेता मुंबई
1996-1997: मुंबई बनाम दिल्ली, विजेता मुंबई
1999-2000: मुंबई बनाम हैदराबाद, विजेता मुंबई

2002-2003: मुंबई बनाम तमिलनाड, विजेता मुंबई
2003-2004: मुंबई बनाम तमिलनाडु, विजेता मुंबई
2006-2007: मुंबई बनाम बंगाल, विजेता मुंबई
2008-2009: मुंबई बनाम उत्तर प्रदेश, विजेता मुंबई
2009-2010: मुंबई बनाम कर्नाटक, विजेता मुंबई
2012-2013: मुंबई बनाम सौराष्ट्र, विजेता मुंबई
2015-2016: मुंबई बनाम सौराष्ट्र, विजेता मुंबई
2023-2024: मुंबई बनाम विदर्भ, विजेता मुंबई.

Trending news