Himachal News: CM सुक्खू की अराजकता फैलाने वाली पॉलिसी, चुनाव में बनेगी हार का कारण- डॉ. राजीव बिंदल
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2190313

Himachal News: CM सुक्खू की अराजकता फैलाने वाली पॉलिसी, चुनाव में बनेगी हार का कारण- डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भुट्टो को कुट्टो का नारा लगाकर प्रदेश में एक बात का संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अराजकता, गुंडागर्दी और दादागिरी चलेगी. कानून व्यवस्था से नहीं.  राज्य में मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की तानाशाही चलेगी.

Himachal News: CM सुक्खू की अराजकता फैलाने वाली पॉलिसी, चुनाव में बनेगी हार का कारण- डॉ. राजीव बिंदल

Shimla News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भुट्टो को कुट्टो का नारा लगाकर प्रदेश में एक बात का संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अराजकता, गुंडागर्दी और दादागिरी चलेगी. कानून व्यवस्था से नहीं.  राज्य में मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की तानाशाही चलेगी. ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री की अराजकता फैलाने वाली पॉलिसी के कारण ही चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या हुई. उस युवक के 8 टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री व सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी क्योंकि खुद मुख्यमंत्री अराजकता फैला रहे हैं. 

प्रदेशभर में एक साल में 500 से ज्यादा हत्याएं, 1000 के लगभग महिलाओं के अनाचार, दुराचार के मामले और 2000 से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग के मामले केवल मुख्यमंत्री की इस दादागिरी वाली सोच का नतीजा है. डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के माननीय विधायक कांग्रेस के खिलाफ क्यों गए उसका जवाब भी मुख्यमंत्री ने स्वयं दे दिया कि वे विधायकों को कुछ नहीं समझते, उनको जूते की नोक पर रखना चाहते हैं और प्रदेश की जनता को लगातार ठगने का काम कर रहे हैं. इसी वजह से 43 विधायकों के साथ चली सरकार 34 पर पहुंच गई. 

राजीव बिंदल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का जनसभा में बयान ये बताता है कि सरकार और मुख्यमंत्री बौखलाहट में है, घबराहट में है और मानसिक संतुलन खो बैठे हैं क्योंकि 18 महीने में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने जनहित का एक भी काम नहीं किया. अगर किया होता तो अपने काम के दम पर चुनावी जनसभाओं में जाते और जनता से काम के दम पर वोट मांगते, लेकिन हार के डर से कांग्रेसी अपना आपा खो बैठे हैं और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई सरकार, जनता को ठगने वाली सरकार केवल गालियां देकर दूसरों के ऊपर आरोप लगाकर जनता को डरा धमका कर वोट लेने में जुट गई है. 

राजीव बिंदल ने कहा ने कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में जनता में दिया गया बयान माफी के काबिल भी नहीं है और अब प्रदेश की जनता ऐसे अहंकारी व्यक्ति को सत्ता से हटाकर ही दम लेगी. 

रिपोर्ट- समीक्षा कुमारी, शिमला

Trending news