Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि, जानिए शुक्रवार का शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि है. आज शुक्रवार यानी 1 मार्च है. आज का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. माता की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही मां धन और अन्न के भंडार भी भरती है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 1, 2024, 07:12 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानें आज का शुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि, जानिए शुक्रवार का शुभ मुहूर्त

नई दिल्लीः Aaj ka Panchang: आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि है. आज शुक्रवार यानी 1 मार्च है. आज का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. माता की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही मां धन और अन्न के भंडार भी भरती है.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 1 मार्च
वारः शुक्रवार
तिथिः षष्ठी (कल सुबह 7.54 बजे तक इसके बाद सप्तमी तिथि)

मासः फाल्गुन
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः स्वाति (दोपहर 12.49 बजे तक इसके बाद विशाखा नक्षत्र)

करणः गर (शाम 7.09 बजे तक इसके बाद वणिज करण)
योगः ध्रुव योग (शाम 6.15 बजे तक इसके बाद व्याघात योग)
चंद्रमा का दिन-रात तुला राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.45 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.21 बजे तक 
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलः अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
चन्द्रबलः मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.07 बजे से 5.56 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.29 बजे से 3.16 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.19 बजे से 6.44 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 8.12 बजे से 9.39 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.08 से 12.58 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. यमगंड दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 9.45 बजे से 9.51 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 12.57 बजे से 1.43 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़