UP Lok Sabha Chunav Phase 3 Voting: यूपी में 10 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है. बूथों पर ईवीएम की खराबी को लेकर समाजवादी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है.
Trending Photos
UP Lok Sabha Chunav Phase 3 Voting: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इस चरण में संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटों के लिए वोटिंग जारी है. इस चरण में 100 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस दौरान सपा ने एक बार फिर से पुलिस-प्रशासन पर आरोपों की झड़ी लगा दी है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि कि कहीं पर ईवीएम खराब है तो कहीं पर किसी वजह से मतदान रूक गया है.
सपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सपा ने तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए खास नंबर भी जारी किए हैं. सपा की शिकायतों का सिलसिला वोटिंग शुरू होने के बाद से ही जारी है. सपा ने अपने आधिकारिक एक्स ट्वीटर अकाउंट पर लिखा-तृतीय चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या / अनियमितता आने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता / नेता इन नंबरों पर संपर्क करें।
तृतीय चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या / अनियमितता आने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता / नेता इन नंबरों पर संपर्क करें। pic.twitter.com/eKNds24q0d
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
सपा ने अन्य ट्वीट किया
संभल लोकसभा के चंदौसी के बूथ संख्या 214 पर ईवीएम खराब होने की सूचना।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
संभल लोकसभा के चंदौसी के बूथ संख्या 214 पर ईवीएम खराब होने की सूचना।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @DmSambhal
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
पुलिस द्वारा जबरन किया जा रहा गिरफ्तार-सपा
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए कहा- मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथों पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन किया जा रहा गिरफ्तार.संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो.
मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथों पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन किया जा रहा गिरफ्तार।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmmainpuri
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
फिरोजाबाद लोकसभा के छोटा लालपुर में बूथ संख्या 249, 251 पर बहुत सारे मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
फिरोजाबाद लोकसभा के छोटा लालपुर में बूथ संख्या 249, 251 पर बहुत सारे मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_firozabad
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
सपा और कांग्रेस का गठबंधन
यूपी में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. पा कुल 62 सीटों पर तो कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. टीएमसी को केवल भदोही मिला है.
मैनपुरी लोकसभा के मैनपुरी सदर में बूथ संख्या 129 पर समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंट को पुलिस द्वारा जबरन किया गया गिरफ्तार.संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
मैनपुरी लोकसभा के मैनपुरी सदर में बूथ संख्या 129 पर समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंट को पुलिस द्वारा जबरन किया गया गिरफ्तार।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmmainpuri
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
बदायूं लोकसभा के बिल्सी विधानसभा के सिरकी दाम्मू में बूथ संख्या 211 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
बदायूं लोकसभा के बिल्सी विधानसभा के सिरकी दाम्मू में बूथ संख्या 211 पर ईवीएम खराब होने की सूचना।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_budaun
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, बूथों पर आने लगे हैं मतदाता
संज्ञान ले चुनाव आयोग-सपा
इसके अलावा सपा ने ट्वीट किया-मैनपुरी लोकसभा के मैनपुरी सदर में बूथ संख्या 206, 207 पर भाजपा नेताओं द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, फर्जी मतदान की भी सूचना। ज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
एटा लोकसभा के कासगंज में बूथ संख्या 379 पर मतदान की गति धीमी चल रही है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
बरेली लोकसभा के भोजीपुरा में बूथ संख्या 235 पर भाजपा के लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
सुबह 10,25 के आसपास
मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथ संख्या 35 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है, सबको वापस भगा दिया जा रहा है।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
बदायूं लोकसभा के बिल्सी में बूथ संख्या 254 पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, समाजवादी पार्टी का बस्ता भी जबरन बूथ से हटाया गया।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
बदायूं लोकसभा के बिसौली में बूथ संख्या 79 पर काफी समय से ईवीएम खराब होने की सूचना, नहीं हो पा रहा मतदान।