Etah Voting : एटा में लोकसभा चुनाव के उत्साह में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक करीब 57 प्रतिशत मतदान
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2237895

Etah Voting : एटा में लोकसभा चुनाव के उत्साह में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक करीब 57 प्रतिशत मतदान

Etah Lok Sabha Election Voting : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है. प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में सभी पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

Lok Sabha Election 2024

Etah Lok Sabha Election Voting : यूपी की एटा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं.  यह सीट एटा जिले में आती है और एक अनारक्षित सीट है. एटा लोकसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सत्ता काबिज है. मतदान सुबह 7 हजे से शाम 6 बजे तक होगा.

5 विधानसभा सीटों पर मतदान चालू
सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में 11 बजे तक एटा लोकसभा सीट पर 27.17 प्रतिशत मतदान होने की खबर आई है. एटा लोकसभा सीट के अंदर आने वाली सभी 5 विधानसभा सीटें एटा, मारहरा, कासगंज, अमांपुर, पटियाली पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया था. और सुबह11 बजे तक 27.17 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान शाम 6 बजे तक होगा.

एटा लोकसभा सीट
एटा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने राजवीर सिंह (Rajveer Singh) को टिकट दिया है.  पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने राजवीर सिंह को ही चुनावी मैदान में उतारा था.  इस सीट पर बसपा (Bahujan Samaj Party) ने अपना प्रत्याशी आबिद अली को बनाया है. वहीं सपा ( Samajwadi Party ) ने कांग्रेस साथ मिलकर अपना प्रत्याशी देवेश शाक्य ( Devesh Shakya ) को चुनावी मैदान में उतारा है. एटा में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं.

एटा लोकसभा सीट के मतदाता

विधानसभा सीट            कुल मतदाता

एटा सदर                     317254 मतदाता
मारहरा                        296197 मतदाता
कासगंज                      345711 मतदाता
अमांपुर                       292812 मतदाता
पटियाली                     328107 मतदाता

दोपहर 1 बजे तक हुई बंपर वोटिंग
देश में चल रहे आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में एटा लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 39.84 प्रतिशत मतदान के साथ बंपर वोटिंग हुई है. ज्ञात हो कि मतदान शाम 6 बजे तक होगा.

दोपहर 3 बजे भी धुआंधार वोटिंग 
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में एटा लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 48.93 प्रतिशत मतदान के साथ बंपर वोटिंग हुई है. ज्ञात हो कि मतदान शाम 6 बजे तक होगा.

शाम 5 बजे तक भी लगी लाइन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में एटा लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 57.07 प्रतिशत मतदान के साथ लगातार वोटिंग हो रही है. मतदान समाप्त शाम 6 बजे होगा.

और पढ़ें  -  फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, लोगों ने 9 बजे तक जमकर डाले वोट

और पढ़ें  -  आगरा में 1 घंटे रुकी वोटिंग, नौ बजे तक 12.74 फीसदी मतदान

Trending news