Delhi Accident News: यमुना में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, आर्मी की तैयारी कर रहा था वेद
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1750621

Delhi Accident News: यमुना में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, आर्मी की तैयारी कर रहा था वेद

बुराड़ी के पर्वतीय आंचल कॉलोनी में रहने वाले वेद प्रकाश नाम के युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई. वेद प्रकाश ने दिनों आर्मी की तैयारी कर रहा था. रनिंग की प्रैक्टिस के लिए कुछ दोस्तों के साथ यमुना घाट पर पहुंचा वेद प्रकाश था.

Delhi Accident News: यमुना में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, आर्मी की तैयारी कर रहा था वेद

Delhi Accident News: बुराड़ी के पर्वतीय आंचल कॉलोनी में रहने वाले वेद प्रकाश नाम के युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई. वेद प्रकाश ने दिनों आर्मी की तैयारी कर रहा था. रनिंग की प्रैक्टिस के लिए कुछ दोस्तों के साथ यमुना घाट पर पहुंचा वेद प्रकाश था. इसके बाद परिजनों को वेद प्रकाश के यमुना में डूबने से मौत की खबर उन्हें मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानें, क्या है पूरा मामला

वजीराबाद के जगतपुर इलाके में यमुना किनारे वेद प्रकाश अपने दोस्तों के साथ रनिंग करने गया था. गर्मी  ज्यादा होने की वजह से वेद प्रकाश और उसके सभी साथी यमुना में नहाने के लिए उतरे थे. इस दौरान 19 साल के वेद प्रकाश पानी में डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वेद प्रकाश के शव को पानी से बाहर निकाला.

ये भी पढ़ेंः Delhi Crime: वजीराबाद में 500 रुपये के लिए तीन दोस्तों ने युवक को चाकू से गोद डाला, हत्यारोपी गिरफ्तार

वेद प्रकाश को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जानकारी मुताबिक, वेद प्रकाश परिवार के साथ संत नगर बुराड़ी लेबर चौक के पर्वतीय आंचल कॉलोनी में रहता था. उसके परिवार में माता-पिता के अलावा और अन्य सदस्य हैं.

मृतक वेद प्रकाश इस समय फौज की तैयारी के लिए हर रोज रनिंग के लिए जाया करता था. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक वेद प्रकाश कभी भी यमुना किनारे रनिंग करने नहीं जाता था परंतु वहीं कल दोपहर वेद प्रकाश के दोस्त घर से रनिंग के लिए अपने साथ ले गए और कुछ घंटों के बाद परिवार को वेद प्रकाश के यमुना में डूबने की सूचना मिली. घटना की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने उसे यमुना से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फिलहाल, वेद प्रकाश की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और वजीराबाद थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक बार फिर यमुना नदी में युवक के डूबने के बाद यमुना नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था न होने को लेकर यमुना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह लगते हुए नजर आ रहे है.

(इनपुटः नसीम अहमद)

Trending news