जब रणवीर सिंह ने चूमा था महेंद्र सिंह धोनी का गाल, मच गया था तहलका
Advertisement
trendingNow12169378

जब रणवीर सिंह ने चूमा था महेंद्र सिंह धोनी का गाल, मच गया था तहलका

When Ranveer Singh kiss MS Dhoni: पिछले साल अक्टूबर के महीने में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने क्रिकेटिंग लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी को किस करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं. रणवीर सिंह की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

धोनी-रणवीर की तस्वीर ने मचा दिया था हंगामा

When Ranveer Singh kiss MS Dhoni: क्रिकेट जगत के लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा और फैन फॉलोइंग उनके रिटायर होने के बाद भी जरा कम नहीं हुई है. आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी धोनी को सामने पाकर एकदम उनके फैन बन जाते हैं. आज यानी 22 मार्च से आईपीएल 2024 (IPL) की शुरुआत होने जा रही है. पहला मैच एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाना है. ऐसे में एक बार फिर से धोनी का जादू फैन्स के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. इस बीच धोनी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें से एक तस्वीर में वह धोनी के कंधे पर हाथ रखे खड़े थे. तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह धोनी के गालों को चूम रहे थे. इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा था, 'मेरा माही'.

MS Dhoni का वो वाला 'इम्बैरेसिंग' Video, जिसे बॉबी देओल से डिलीट करवाना चाहते हैं CSK खिलाड़ी

रणवीर-धोनी की तस्वीर ने मचा दिया था तहलका
रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और इस पर खूब तहलका भी मचा था. रणवीर सिंह की शेयर की इस तस्वीर पर माही की पत्नी साक्षी धोनी, नुपुर सेनन, चेन्नई सुपर किंग्स, आलिम हाकिम जैसे सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट किया था.

आईपीएल की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेटर का फुल स्वैग दिखाई दे रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

'हाईवे' के शूट पर रणदीप हुड्डा से डरी हुई थीं आलिया भट्ट, पास भी नहीं बैठती थीं, एक्टर का खुलासा

रणवीर-धोनी के बीच है खास दोस्ती
बता दें कि रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी एक खास और दोस्ताना बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों को कई बार एक-साथ देखा गया है. रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं. दोनों को कई बार एक-साथ फुटबॉल खेलते हुए भी देखा गया है. रणवीर जब भी धोनी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं तो उन्हें 'बड़ा भाई', 'मेरी जान' जैसे संबोधनों के साथ बुलाते हैं.

Trending news