Visheshwar Hegde Kageri: कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और 6 बार विधायक, क्या उत्तर कन्नड़ में बना रहेगा भाजपा के विशेश्वर हेगड़े कागेरी का दबदबा?
Advertisement
trendingNow12249790

Visheshwar Hegde Kageri: कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और 6 बार विधायक, क्या उत्तर कन्नड़ में बना रहेगा भाजपा के विशेश्वर हेगड़े कागेरी का दबदबा?

Visheshwar Hegde Kageri: भाजपा ने उत्तर कन्नड़ सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी पर भरोसा जताया है. हेगड़े ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए कर्नाटक में हिंदुत्व की राजनीतिक लाइन पर ही आगे बढ़े हैं.

Visheshwar Hegde Kageri: कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और 6 बार विधायक, क्या उत्तर कन्नड़ में बना रहेगा भाजपा के विशेश्वर हेगड़े कागेरी का दबदबा?

Visheshwar Hegde Kageri Social Score: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने विशेश्वर हेगड़े कागेरी पर भरोसा जताया है. इस लोकसभा चुनाव के बीच 'ज़ी न्यूज़' ने चुनाव मैदान में उतरे कई नेताओं के लीडर सोशल स्कोर (LSS) निकाला है. आइए, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिविटी और इंफ्लूएंस के आधार पर जानते हैं कि भाजपा उम्मीदवार विशेश्वर हेगड़े कागेरी का सोशल स्कोर क्या है.

हिंदुत्व के पोस्टर बॉय की है विशेश्वर हेगड़े कागेरी की छवि

विशेश्वर हेगड़े कागेरी कर्नाटक में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय रहे हैं. वो संघ परिवार की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य थे. उन्होंने 1990 में राम मंदिर आंदोलन के साथ अपना सियासी सफर शुरू किया था. 1994, 1999 और 2004 में उन्होंने अंकोला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और तीनों बार जीत के साथ विधायक बने.

परिसीमन के बावजूद अपनी सीट 6 बार रह चुके हैं विधायक 

परिसीमन के बाद, विशेश्वर हेगड़े कागेरी सिरसी विधानसभा क्षेत्र से 2008, 2013 और 2018 में चुनावी मैदान में उतरे और उनकी जीत हुई. वो अपने राजनीतिक जीवन में 6 बार विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2023 के कर्नाटक विदानसभा चुनाव के दौरान वह अपनी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार से मुकाबले में हार गए थे.

2019 में संभाला था कर्नाटक विधानसभा के 22वें अध्यक्ष का पद

विशेश्वर हेगड़े कागेरी को एक अनुशासित राजनीतिज्ञ के तौर पर जाना जाता है. वो साल 2008 और 2013 में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने 31 जून 2019 से 20 मई 2023 तक कर्नाटक विधानसभा के 22वें अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. कर्नाटक विधानसभा में साल 2020 में गोहत्या के खिलाफ कानून बनाए जाने में भी उनकी भूमिका रही थी.

पेशे से किसान 62 साल के विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के सभी पार्टियों के नेता से संपर्क

10 जुलाई, 1962 को जन्मे विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कर्नाटक यूनिवर्सिटी, धारवाड़ से बी कॉम की पढ़ाई की है. छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को कर्नाटक की राजनीति में एक अच्छे वक्ता और प्रभावशाली नेता के तौर पर देखा जाता है. पेशे से किसान विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी का दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं से अच्छा कनेक्शन होने की बात कही जाती है.

डिस्क्लेमर: लीडर्स सोशल स्कोर (LSS) मशीन लर्निंग पर आधारित है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े 55 से ज्यादा पैरामीटर्स के आधार पर इसे निकाला गया है.

TAGS

Trending news