App

एक बिहारी सौ पर भारी... 'मातृभूमि' ट्रेलर में डायलॉग्स सुन गदगद हुए फैंस, बोले- ये तो 'बॉर्डर 2' से 100 गुना अच्छी

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर 10 नवंबर को देर रात रिलीज हो गया है. गलवान घाटी की सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस और आलोचक दोनों भाईजान की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.

एक बिहारी सौ पर भारी... 'मातृभूमि' ट्रेलर में डायलॉग्स सुन गदगद हुए फैंस, बोले- ये तो 'बॉर्डर 2' से 100 गुना अच्छी
Image Credit: 'मातृभूमि' का ट्रेलर देखकर फैंस बोले- भाईजान ने जी लिया रोल (AI Image)

काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 10 नवंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में सलमान खान दो देशों के सैनिकों की हिम्मत और त्याग की कहानी लेकर आए हैं. फिल्म का मेन मैसेज युद्ध को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि शांति बनाए रखना है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस और आलोचकों का तांता लग गया है और हर कोई इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ कर रहा है.

ट्रेलर देखकर फैंस के खड़े हुए रोंगटे

सोशल मीडिया पर फैंस इस ट्रेलर को देखकर बहुत ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि 'मातृभूमि' का ट्रेलर एकदम बंपर है और इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. लोगों को हमारे देश के उन बहादुर जवानों की कहानियां जरूर जाननी चाहिए, जिन्होंने वतन के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इतने सारे तनाव और दिक्कतों के बाद भी सलमान सर का कमिटमेंट फिल्म में साफ झलकता है.

 

 

'बॉर्डर 2' से भी बेहतर बताया यह खास सीन

फिल्म के उस सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है जिसमें सलमान खान चीनी सैनिकों के साथ बर्फ में डटकर मुकाबला करते दिख रहे हैं. एक फैन ने इस सीन की तारीफ करते हुए लिखा कि 'मातृभूमि' का यह एक सीन आंखों में आंसू ला देता है और यह किसी भी दूसरी वॉर फिल्म से हजार गुना ज्यादा बेहतर है. सलमान खान ने इसमें सिर्फ एक्टिंग नहीं की, बल्कि इस किरदार को पूरी तरह से जिया है.

 

 

 

 

आलोचकों ने भी बांधी तारीफों के पुल

दिलचस्प बात यह है कि जो लोग हमेशा सलमान खान की फिल्मों की आलोचना करते थे, वे भी इस ट्रेलर को देखकर हैरान रह गए हैं. एक आलोचक ने लिखा कि वह इस फिल्म को खारिज करने के लिए तैयार थे, लेकिन "युद्ध से सबसे ज्यादा नफरत वही सैनिक करता है जो..." जैसे डायलॉग्स और शांत फैमिली सीन्स ने उनका दिल जीत लिया. उन्होंने माना कि यह सलमान की बाकी मसाला फिल्मों से काफी अलग, मैच्योर और गंभीर फिल्म है.

 

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि और अंकुर भाटिया जैसे कलाकार नजर आएंगे. पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था. सलमान खान ने बताया कि बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स और शूटिंग के दौरान चित्रांगदा सिंह की चोट की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई. अब यह देशभक्ति से भरी फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More