App

दिल्ली में डी कंपनी के शूटर नसीम दुर्रानी का साथी अमन गाजी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाश अमन गाजी के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया.

दिल्ली में डी कंपनी के शूटर नसीम दुर्रानी का साथी अमन गाजी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
Image Credit: Delhi Encounter

नीरज गौड: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने उस्मानपुर खादर में एक मुठभेड़ के बाद अमन गुर्जर को गिरफ्तार किया. वह दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर की हत्या के मामले में वांछित था. एक अन्य आरोपी, नसीम दुर्रानी, ​​बुलंदशहर में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था. नॉर्थ-ईस्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने हत्या के मामले में वांटेड बदमाश अमन गाजी को घेरने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अमन गाजी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि हत्या के एक मामले में आरोपी अमन गाजी उस्मानपुर इलाके के आसपास मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुश्ता रोड पर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं.

पुलिस ने चलाईं पांच गोलियां, बदमाश ने किए चार फायर

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही टीम का सामना अमन गाजी से हुआ, उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में अमन गाजी के पैर में गोली लग गई. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चार राउंड फायर किए, जबकि पुलिस टीम की तरफ से जवाबी कार्रवाई में पांच राउंड गोलियां चलाई गईं. कुल नौ राउंड फायरिंग के दौरान अमन गाजी के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर अस्पताल पहुंचाया.

कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग से भी जुड़ा नाम

अमन गाजी का नाम डी कंपनी के शूटर नसीम दुर्रानी के साथ जुड़ा रहा है. बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर हुई फायरिंग की वारदात में नसीम दुर्रानी के साथ अमन गाजी भी शामिल था.  

मुठभेड़ के बाद अब पुलिस अमन गाजी से पूछताछ करेगी. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि वह किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More