Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2252067
photoDetails0hindi

वट सावित्री व्रत में पूजा का कितने घंटों का शुभ मुहूर्त, बरगद पूजा में कच्चा सूत क्यों जरूरी

सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं.

वट सावित्री 2024

1/12
 वट सावित्री 2024

वट सावित्री  व्रत को धर्म शास्त्रों में  करवाचौथ जैसे महत्वपूर्ण बताया गया है. वट सावित्री व्रत जेष्ट कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. 

 

वट सावित्री

2/12
वट सावित्री

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 5 जून 2024 को रात 07.54 पर शुरू होगी. अगले दिन 6 जून 2024 को शाम 06.07 पर समाप्त होगी. वट सावित्री अमावस्या व्रत 6 जून को किया जाएगा. इस दिन शनि जयंती भी होती है. 

 

सुहागिनें करती है व्रत

3/12
सुहागिनें करती है व्रत

व्रत रखकर सुहागिनें वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करती है.हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार सावित्री ने मृत्यु के देवता भगवान यम को भ्रमित कर उन्हें अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश किया था

 

बरगद की परिक्रमा

4/12
बरगद की परिक्रमा

वट सावित्री व्रत में सुहागिन स्त्रियां बरगद के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करती हैं. साथ ही कच्चा सूत भी लपेटती हैं.मान्यता है कि बरगद के पेड़ की आराधना करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

 

वैवाहिक जीवन में खुशियां

5/12
वैवाहिक जीवन में खुशियां

ऐसा माना जाता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों देव का वास होता है.ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. 

 

पेड़ की पूजा की परंपरा

6/12
पेड़ की पूजा की परंपरा

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की परंपरा है. आइए जानते हैं कि वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की पूजा क्यों करते हैं.

 

बरगद में देवताओं का वास

7/12
बरगद में देवताओं का वास

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बरगद को देव वृक्ष माना गया है. बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सावित्री भी निवास करते हैं.

 

कृष्ण से जुड़ा

8/12
कृष्ण से जुड़ा

मान्यता है कि प्रलय के अंत में भगवान कृष्ण भी इसी वृक्ष के पत्ते पर प्रकट हुए थे. वट वृक्ष लंबे समय तक अक्षय रहता है, इसलिए इसे 'अक्षयवट' भी कहते हैं. 

 

लंबी आयु के लिए पूजा

9/12
लंबी आयु के लिए पूजा

ये वृक्ष न केवल हिंदू मान्यताओं में पवित्र है, बल्कि ये दीर्घायु वाला भी है. लंबी आयु शक्ति और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर इस वृक्ष की पूजा की जाती है.

 

तुलसीदास ने भी बताया पवित्र

10/12
 तुलसीदास ने भी बताया पवित्र

कवि तुलसीदास ने भी अपनी रचनाओं में वट वृक्ष को तीर्थराज का छत्र कहा है. हिंदू धर्म शास्त्रों में बरगद के पेड़ को पूज्य माना गया है.

 

वट सावित्री व्रत का महत्व

11/12
वट सावित्री व्रत का महत्व

ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागन स्त्री वट सावित्री व्रत करती है उसे अखंड सौभाग्य का फल मिलता है और उसके सभी कष्ट दूर होते हैं. इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

 

Disclaimer

12/12
 Disclaimer

यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.