Agra News : पति को मारने के लिए व्‍हाट्सऐप पर दे डाली सुपारी, हत्‍या करने के लिए 50 हजार का इनाम रखा
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2181376

Agra News : पति को मारने के लिए व्‍हाट्सऐप पर दे डाली सुपारी, हत्‍या करने के लिए 50 हजार का इनाम रखा


Agra News : आगरा में  एक महिला अपने पति को मारने के लिए व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर 50 हजार का  इनाम घोषित किया है. वहीं पति ने जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

 

Agra News

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में  एक महिला अपने पति को मारने के लिए 50 हजार का  इनाम घोषित किया है. ये ऑफर उसने  व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर दिया है. जब पति ने पत्नी को स्टेटस देखा तो पति दहशत में आ गया है. दहशत में आए पति ने जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

पति को मारने के लिए 50 हजार का इनाम 
दरअसल, मामला आगरा के थाना बाह का है. यहां एक महिला अपने पति को मारने के लिए 50 हजार देने की  पेशकश की है. महिला ने अपने पति को मारने लिए अपने फोन में स्टेटस लगाया.  जब पति ने स्टेटस देखा तो उसका होश उड़ गया. पति दहशत में आकर  पत्नी और उसके दोस्तो के खिलाफ थाने में  शिकायत दर्ज कराई है. युवक की शादी जुलाई 2022 में  में  एक गांव की युवती  से हुई थी. शादी के बाद से दोनों में छोटी-छोटी बात पर विवाद हो जाता था. दोनों का रिश्ता 5 महीने ही चल सका.  दिसंबर 2022  में  पत्नी पति को छोड़कर मायके आ गई.

पति ने आरोप लगाया है कि जब से पत्नी मायके गई है, आए दिन उसे धमकिंया मिलती है.युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने वाद दायर किया है. इसके लिए उसे कोर्ट में  जाना पड़ता है. वहीं पति ने बताया कि 21 दिसंबर 2023 को  कोर्ट से लौटते समय पत्नी के ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि अगर अगली बार कोर्ट आए तो जान से मारे जाओगे. युवक ने बताया कि उसकी पत्नी के मायके में  एक प्रेम संबंध है. वह युवक गांव में  किराए के एक मकान में रहता है. युवक के मुताबिक  पत्नी के प्रेमी ने  कुछ दिन पहले युवक को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद युवक ने थाना में केस दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

TAGS

Trending news