Daily GK Quiz: बताएं आखिर भारत के किस राज्य को 'अंडों की टोकरी' कहा जाता है?
Advertisement
trendingNow11808416

Daily GK Quiz: बताएं आखिर भारत के किस राज्य को 'अंडों की टोकरी' कहा जाता है?

General Knowledge Quiz: आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है.

Daily GK Quiz: बताएं आखिर भारत के किस राज्य को 'अंडों की टोकरी' कहा जाता है?

General Knowledge Quiz: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) की बेहद जरूरत होती है. इनसे जुड़े कई सवाल एसएससी, बैंकिग, रेलवे व अन्य कॉम्पिटेटिव एग्जाम की परीक्षाओं के दौरान पूछे जाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी ना सुना हो. आपसे अनुरोध है कि आप नीचे दिए गए सवालों को अच्छे से पढ़कर उसका जवाब दें. हालांकि, हमने सभी सवालों के जवाब नीचे दिए हुए हैं, आप उन्हें कहीं नोट करके रख सकते हैं.

सवाल 1 - होम्योपैथी के जनक कौन हैं?
(क) सैम्युल हैनिमैन
(ख) डी क्लार्क
(ग) जॉन मैक स्टेन
(घ) स्टीफन बैकुरल

जवाब 1 - (क) सैम्युल हैनिमैन

सवाल 2 - भारत के वो एकमात्र ऐसे कौन से राष्ट्रपति हैं, जिन्हें बिना किसी विरोध के चुगा गया था?
(क) ए पी जे अब्दुल कलाम
(ख) प्रतिभा पाटिल
(ग) नीलम संजीव रेड्डी
(घ) वी वी गिरी

जवाब 2 -  (ग) नीलम संजीव रेड्डी

सवाल 3 - फलों को पकाने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है?
(क) ईथीलीन
(ख) इथेन
(ग) ब्यूटेन
(घ) प्रोपेन

जवाब 3 - (क) ईथीलीन

सवाल 4 - रुपये का सिक्का सर्वप्रथम किसके द्वारा चलाया गया था?
(क) अकबर
(ख) बलबन
(ग) रजिया सुल्तान
(घ) शेर शाह सूरी

जवाब 4 - (घ) शेर शाह सूरी

सवाल 5 -  भारत के किस राज्य को 'अंडों की टोकरी' कहा जाता है?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) तमिलनाडू
(ग) राजस्थान
(घ) आंध्र प्रदेश

जवाब 5 - भारत के आंध्र प्रदेश राज्य को 'अंडों की टोकरी' कहा जाता है.

Trending news